फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: 20 lakh rupees fraud on the pretext of selling old JCB, trader filed a report

Kanpur: पुरानी जेसीबी बेचने का झांसा देकर 20 लाख रुपये की ठगी, व्यापारी ने दर्ज कराई रिपोर्ट

Thu, 05 Sep 2024 10:21 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 05 Sep 2024 10:21 PM IST
सार

Kanpur News: व्यापारी से पुरानी जेसीबी बेचने का झांसा देकर 20 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन
Kanpur: 20 lakh rupees fraud on the pretext of selling old JCB, trader filed a report
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हनुमंत विहार क्षेत्र निवासी स्पेयर पार्ट्स कारोबारी को धोखेबाज ने पुरानी जेसीबी बेचने का झांसा देकर 20 लाख रुपये खाते में ट्रांसफर करा लिए। बाद में जेसीबी बेचने से मना कर दिया। रकम वापस करने का दबाव बनाने पर चेक दे दी, जो बाउंस हो गई। पीड़ित कारोबारी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


वंशीविहार निवासी अजब सिंह राजपूत ने बताया कि वह पुरानी जेसीबी की खरीद फरोख्त व स्पेयर पार्ट्स बेचने का कारोबार करते हैं। बीते 22 फरवरी को सुल्तानपुर जिले के पतजूपहाड़पुर निवासी हेमकर सिंह ने फोन कर स्पेयर पार्ट्स लेने की बात कही। दुकान बंद होने पर उन्होंने हेमकर को घर पर बुलाया। उसने बताया कि वह पुरानी जेसीबी बेचना चाहता है, जिस पर 20.50 लाख रुपये में सौदा तय हुआ।
विज्ञापन


आरोप है कि हेमकर ने जेसीबी पर लोन होने की बात कहकर कई बार में खातों में 20 लाख रुपये ले लिए। बताया कि कुछ समय बाद आरोपी जेसीबी बेचने की बात से मुकर गया। रुपये वापस करने का दबाव बनाने पर चेक दी, जो बाउंस हो गई। थाना प्रभारी उदय प्रताप सिंह ने बताया कि धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed