फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: 18 out of 26 members of Dinu's gang are lawyers

Kanpur: दीनू के गैंग में 26 में से 18 अधिवक्ता, नवाबगंज थाने में दर्ज है आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर का मुकदमा

Tue, 28 Oct 2025 11:16 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 28 Oct 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: 18 out of 26 members of Dinu's gang are lawyers
अधिवक्ता दीनू उपाध्याय - फोटो : अमर उजाला
हिस्ट्रीशीटर पिंटू सेंगर की हत्या के आरोप में जेल में बंद धीरज उपाध्याय उर्फ दीनू के गैंग में 26 सदस्य हैं इनमें दीनू समेत 18 अधिवक्ता हैं। इन सभी के साथ मिलकर दीनू का शहर में अवैध वसूली का कारोबार चल रहा था। इन लोगों पर कूटरचित दस्तावेजों के माध्यम से सरकारी जमीन को कब्जाने और बेचने का भी आरोप है। इनमें से कई जेल में तो कई बाहर हैं।
विज्ञापन


गैंग के सरगना दीनू उपाध्याय की डिग्री पर भी सवाल उठ चुके हैं। आरोप लगे थे कि क्राइस्ट चर्च काॅलेज से थर्ड डिवीजन में स्नातक पास होने के बावजूद दीनू ने बिहार के सीवान जिले से कानून की डिग्री हासिल की है। इसी डिग्री की आड़ में उसने वकालत शुरू की। विवादित जमीनों पर कब्जा करना, बाद में खाली करने के नाम पर रंगदारी मांगने जैसे कई आरोप उस पर लग चुके हैं। इन अपराधों में उसके साथ कई अधिवक्ता शामिल रहे हैं। पुलिस रिकाॅर्ड के मुताबिक, गैंग में दीनू के साथ ही अजय शर्मा उर्फ जडेजा, अनूप शुक्ला, अरिदमन सिंह, धर्मेंद्र यादव उर्फ धर्मू, नारायण भदौरिया, नीरज दुबे, मनु उपाध्याय, संजय उपाध्याय, स्रोत गुप्ता, विकास सिंह उर्फ विक्की ठाकुर, दीपक सिंह जादौन, सत्येंद्र त्रिवेदी, धीरज दुबे, उपेंद्र भदौरिया, गोपाल सिंह, अमन शुक्ला और आलोक मिश्रा अधिवक्ता हैं। दीनू और उसके गैंग के सदस्यों पर कोतवाली, नवाबगंज, ग्वालटोली, सीसामऊ, नौबस्ता, बिधनू, नजीराबाद समेत अन्य थानों में विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। इनमें से कई को पुलिस गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे भी भेज चुकी है।
विज्ञापन


ये भी हैं गैंग के सदस्य : रामखिलावन, विमला देवी, शुभम कुमार, उदय नारायण शर्मा, रचित पाठक, भानु प्रकाश, भुवन प्रकाश, राधेश्याम शुक्ला।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व पदाधिकारी हैं आरोपी अधिवक्ता
गैंग के सदस्यों में शामिल अरिदमन सिंह बार एसोसिएशन का पूर्व मंत्री रहा है। वहीं, धर्मेंद्र सिंह उर्फ धर्मू एसोसिएशन का उपाध्यक्ष रह चुका है जबकि उपेंद्र भदौरिया, अजय शर्मा और आलोक मिश्रा संयुक्त मंत्री रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed