{"_id":"616141018ebc3e7fd545f2ac","slug":"kanpur-16-lakh-stolen-from-software-engineer-s-house-in-panki","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: पनकी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के घर 16 लाख की चोरी, खाली घर देख गहने और नकदी किए पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: पनकी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के घर 16 लाख की चोरी, खाली घर देख गहने और नकदी किए पार
Sat, 09 Oct 2021 12:43 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 09 Oct 2021 12:43 PM IST
सार
नाती प्रतीक ने पुलिस को बताया कि गुरुवार को किदवई नगर में रहने वालीं उनकी मौसी स्तुति मिश्रा के घर पर माता का जागरण था। शाम को पत्नी, बहन शिवांगी व नानी प्रतिभा के साथ घर पर ताला बंद कर जागरण में गए थे।
विज्ञापन
कानपुर पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर के पनकी में गुरुवार रात चोरों ने एमआईजी पुलिस चौकी के पीछे पॉश इलाके में स्थित सॉफ्टवेयर इंजीनियर के घर का ताला तोड़कर करीब 16 लाख के गहने और नकदी पार कर दी। घटना के वक्त परिवार जागरण में सम्मिलित होने गया था। शुक्रवार को घर लौटने पर वारदात का पता चला। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक ने घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए हैं।
68 वर्षीय प्रतिभा पांडेय रोडवेज से रिटायर्ड पति आरएस पांडेय के देहांत के बाद से दो खंड के मकान में नाती प्रतीक, उसकी पत्नी पूजा, नातिन शिवांगी के साथ रहती हैं। प्रतिभा का इकलौता बेटा प्रवीण पांडेय अमेरिका में साफ्टवेयर इंजीनियर है। नाती प्रतीक ने पुलिस को बताया कि गुरुवार को किदवई नगर में रहने वालीं उनकी मौसी स्तुति मिश्रा के घर पर माता का जागरण था।
शाम को पत्नी, बहन शिवांगी व नानी प्रतिभा के साथ घर पर ताला बंद कर जागरण में गए थे। रात को सभी लोग वहीं रुक गए। शुक्रवार की सुबह प्रतिभा अकेले ही घर के लिए निकलीं। घर पहुंचीं तो मेन गेट का ताला टूटा पाया। इस पर उन्होंने सभी को फोन कर चोरी की सूचना दी। प्रतीक के अनुसार चोरों ने दो कमरों के ताले व उनमें रखी अलमारियों के लॉकर तोड़ कर दो जोड़ी हार, पांच चेन, छह अंगूठी, झुमके, दो जोड़ी कंगन समेत करीब 15 लाख के गहने व करीब 60 हजार से अधिक की नकदी चोरी कर ली।

फोरेंसिक टीम ने गेट, कुंडियों व अलमारियों से फ्रिंगरप्रिंट जुटाए हैं। वहीं, थाना प्रभारी दधिबल तिवारी के अनुसार करीब ढाई से तीन लाख की चोरी है। किसी परिचित ने ही घटना को अंजाम दिया है। जल्द खुलासा करने का दावा किया।
सीसीटीवी मिले बंद, कामवाली पर शक
पुलिस के अनुसार मकान के पास स्थित एक घर पर सीसीटीवी कैमरे लगे थे। जांच में पता चला कि कुछ तकनीकी खामी की वजह से कैमरे रात के वक्त बंद हो गए थे, इसलिए चोर कैमरे में कैद नहीं हुए। पास स्थित एक स्कूल में भी लगे कैमरे चेक किए गए, लेकिन उसमें चोर नहीं दिखे। थाना प्रभारी के अनुसार इंजीनियर के घर पर एक काम वाली आती है। शक के आधार पर उससे भी पूछताछ की जा रही है।
जापान जाने से पहले नातिन घर पर ही छोड़ गई थी गहने
प्रतिभा पांडेय के अनुसार उनकी दो बेटियों में छोटी स्तुति मिश्रा किदवई नगर में और बड़ी बेटी शिखा पनकी गंगागंज में रहती हैं। शिखा के तीनों बच्चों में बेटा प्रतीक व छोटी बेटी शिवांगी नाना की मौत के बाद से उन्हीं के साथ रह रहे हैं। जबकि बड़ी बेटी शिवानी पति संग जापान में है।

प्रतीक के अनुसार पिछली बार लॉकडाउन के वक्त बहन शिवानी नानी के घर आकर रुकी थीं। छोटी बहन शिवांगी की जनवरी में शादी तय है, इसलिए उन्होंने उसके लिए गहनों की खरीददारी की थी। जापान जाने से पहले वह अपने सारे गहने और बहन को देने के लिए खरीदे गए गहने नानी के घर पर ही छोड़ गई थीं। चोरों ने सारे गहने पार कर दिए।
सिर्फ अलमारियों के लॉकर ही तोड़े
पुलिस के अनुसार चोरों ने सिर्फ उन दो कमरों के ही ताले तोड़े, जिनमें गहने थे। पीछे की तरफ स्थित तीसरे कमरे में भी ताला बंद था, लेकिन चोरों ने उस कमरे का ताला नहीं तोड़ा। जबकि चोरों के पास पूरी रात थी। ऐसे में पुलिस को चोर परिवार का जानकार होने की आशंका है। पुलिस को कमरे के अंदर से एक खिलौना व गमछा मिला है। फोरेंसिक ने दोनों ही वस्तुओं को जब्त कर लिया है।
पुलिस नहीं करती गश्त, नहर पट्टी पर अराजकता का डेरा
पनकी एमआईजी पॉश इलाके में रहने वाले लोगों में पुलिस की उदासीनता को लेकर रोष व्याप्त है। स्थानीय लोगों ने बताया कि मेन रोड पर पुलिस चौकी स्थित है, लेकिन पुलिस कभी भी रात को इलाके में गश्त नहीं करती है। इसी पॉश इलाके से बमुश्किल 100 मीटर की दूरी पर नहर पट्टी है। इस नहर पट्टी पर अराजक तत्व रहते हैं। पुलिस ने उनका कभी सत्यापन ही नहीं किया है। इलाके में आए दिन चेन स्नैचिंग, लूट जैसी घटनाएं होती हैं और बदमाश इसी नहर पट्टी की तरफ फरार हो जाते हैं।