फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: 150 bank accounts were opened to spend amount of cyber fraud

Kanpur: साइबर ठगी की रकम खपाने को खुलवाए थे 150 बैंक खाते, पुलिस की जांच में हुआ खुलासा

Fri, 30 Dec 2022 08:38 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Fri, 30 Dec 2022 08:38 AM IST
सार

कानपुर में शास्त्रीनगर निवासी एक शख्स ने अपने परिचितों के करीब डेढ़ सौ बैंक खाते खुलवाए। उनमें करोड़ों रुपये का संदिग्ध लेनदेन किया। जब बैंक ने खाताधारकों से संपर्क कर तहकीकात की तब इसका खुलासा हुआ।

विज्ञापन
Kanpur: 150 bank accounts were opened to spend amount of cyber fraud
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बैंकों में खाते खुलवाकर ट्रांजेक्शन करने के मामले में काकादेव पुलिस ने आरोपी हर्ष कटियार पर गुरुवार को मुकदमा दर्ज कर लिया। केस की विवेचना क्राइम ब्रांच करेगी। आरोपी की तलाश में टीमें गठित की गई हैं। शुरुआती जांच में जो तथ्य सामने आए हैं, उससे आशंका है कि हर्ष ने बड़े पैमाने पर साइबर ठगी को अंजाम दिया है।

विज्ञापन


ठगी की रकम वह इन्हीं खातों में भेजता था। एटीएम से रकम निकाल लेता था। बाकी तथ्य उसके पकड़े जाने के बाद सामने आएंगे। तीन दिन पहले पुलिस कमिश्नर से आधा दर्जन लोगों ने शिकायत कर आरोप लगाया था कि शास्त्रीनगर निवासी हर्ष कटियार नाम के शख्स ने करीब डेढ़ सौ लोगों के बैंक खाते खुलवाए थे। कुछ दिन बाद वह खातों के एटीएम कार्ड लेकर चला गया था। पिछले सप्ताह बैंक ने संपर्क किया कि इन खातों से करोड़ों रुपये का संदिग्ध लेनदेन किया गया।

विज्ञापन

पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर पुलिस ने जांच की, जिसके बाद हर्ष पर धोखाधड़ी, जालसाजी समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। हर्ष पुलिस की गिरफ्त से दूर है। सीपी ने बताया कि आरोपी की तलाश में क्राइम ब्रांच को भी लगाया गया है। जल्द उसकी गिरफ्तारी की जाएगी।

इसलिए फ्रॉड करने की आशंका
जो तथ्य जांच में सामने आया कि हर्ष ने फेक आईडी पर लिए गए मोबाइल नंबरों को खातों से अटैच किया था। एटीएम भी उसी के पास थे। उसने लोगों को अपने जाल में फंसाया और रकम इन्हीं खातों में ट्रांसफर की। एक-एक खाते में दस-दस लाख या इससे अधिक की भी रकम जमा कर निकाली गई। इसलिए बैंकों ने इन खातों को संदिग्ध माना और खाताधारकों से संपर्क किया।

परिचितों से पूछताछ, सभी नंबर बंद 
हर्ष के सभी मोबाइल नंबर बंद हैं। जांच में सामने आया कि वह काफी समय से शहर से बाहर है। बहुत कम शहर आता था। अब उसके सभी मोबाइल नंबर बंद हैं। पुलिस ने उसके परिजनों व परिचितों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। उधर, क्राइम ब्रांच ने बैंक से इन खातों का विवरण मांगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed