{"_id":"6345a24ecca6ba09803c5222","slug":"kanpur-14-trains-still-late-400-passengers-returned-tickets","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: 14 ट्रेनें अभी भी लेट, 400 यात्रियों ने लौटाए टिकट, बारिश की वजह से बिगड़ा ट्रेनों का संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: 14 ट्रेनें अभी भी लेट, 400 यात्रियों ने लौटाए टिकट, बारिश की वजह से बिगड़ा ट्रेनों का संचालन
Wed, 12 Oct 2022 10:14 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 12 Oct 2022 10:14 AM IST
सार
यूपी में कानपुर व आसपास के शहरों में हो रही बारिश मुसीबत बनी हुई है। दो दिन हुई बारिश की वजह ट्रेनों का संचालन बिगड़ गया। कई ट्रेनें अभी भी लेट चल रही हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
दो दिन हुई बारिश की वजह से ट्रेनों का संचालन अभी पूरी तरह से सामान्य नहीं हो सका है। कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन से होकर गुजरने वाली 14 ट्रेनें मंगलवार को भी तीन घंटे तक लेट रहीं। इससे 400 से अधिक यात्रियों ने सेंट्रल के जनरल टिकटघर में टिकट लौटाए और निरस्त कराए।
विज्ञापन
बारिश के कारण सिग्नल की समस्या और कॉशन स्पीड से ट्रेनों को चलाने की वजह से ट्रेनें देरी से आईं और गईं। मंगलवार को गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस अंत्योदय एक्सप्रेस एक घंटा, सूबेदारगंज-कानपुर मेमू डेढ़ घंटा, गोरखपुर-अनवगरंज चौरीचौरा एक्सप्रेस पौन घंटा, बरौनी ग्वालियर मेल दो घंटा, अमृतसर-हावड़ा कोविड स्पेशल तीन घंटा, गरबा एक्सप्रेस एक घंटा, बरौनी-एर्नाकुलम राप्ती सागर एक्सप्रेस तीन घंटा, गोरखपुर-सीएसएमटी जनसाधारण एक्सप्रेस एक घंटा लेट रही। इसके अलावा प्रतापगढ़-कानपुर इंटरसिटी, पुष्पक एक्सप्रेस, झांसी इंटरसिटी, चित्रकूट इंटरसिटी एक्सप्रेस और प्रयाग संगम इंटरसिटी एक्सप्रेस एक से डेढ़ घंटा लेट रही।
विज्ञापन