{"_id":"6adc7831ba89c41a8c090296","slug":"kanpur-12th-district-junior-athletics-championship-270-athletes-showcase-their-mettle-in-thrilling-contests-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर स्पोर्ट्स: 12वीं जिला जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप, 270 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, रोमांचक रहे मुकाबले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर स्पोर्ट्स: 12वीं जिला जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप, 270 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, रोमांचक रहे मुकाबले
Sat, 24 Oct 2026 02:50 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Sat, 24 Oct 2026 02:50 PM IST
सार
Kanpur News: 12वीं कानपुर जिला वार्षिक जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2026 का आयोजन किया गया, जिसमें 270 उभरते हुए खिलाड़ियों ने पूरी ऊर्जा और उत्साह के साथ अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में 184 बालकों और 86 बालिकाओं ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर में 12वीं कानपुर जिला वार्षिक जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2026 में खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में कुल 270 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जिसमें 184 बालक और 86 बालिकाएं शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतियोगिता के दौरान जैवलिन थ्रो, हैमर थ्रो, शॉटपुट और विभिन्न दौड़ स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने अपनी ताकत, गति और तकनीक का परिचय देते हुए बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए जोर लगाया। प्रतियोगिता के माध्यम से युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और आगे की प्रतियोगिताओं के लिए खुद को तैयार करने का अवसर मिला।
विज्ञापन