Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: 1155 youth got jobs in employment fair

Kanpur: रोजगार मेले में 51 कंपनियों के प्रतिनिधियों ने लिए साक्षात्कार, 1155 युवाओं को मिली नौकरी

Thu, 22 Sep 2022 08:30 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 22 Sep 2022 08:30 AM IST
सार

रोजगार मेले में 51 कंपनियां नौकरियां लेकर आईं। जिसमें 1155 युवाओं को नौकरी मिली। आईटीआई के प्लेसमेंट प्रभारी प्रमोद पांडेय ने बताया कि मेले में 2463 अभ्यर्थी आए थे।

विज्ञापन
Kanpur: 1155 youth got jobs in employment fair
रोजगार मेला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) पांडु नगर, कौशल विकास मिशन और क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को आईटीआई पांडु नगर परिसर में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष स्वप्निल वरुण, नोडल प्रधानाचार्य डॉ. नरेश कुमार और अरुण मिश्रा ने किया। मेले में 1155 युवाओं को नौकरी मिली।
विज्ञापन


मेले में 51 कंपनियां नौकरियां लेकर आईं। टैक्टर बनाने वाली नोएडा की न्यू हॉलैंड और हिंदुस्तान यूनीलिवर ने विधिवत तरीके से साक्षात्कार लिया। छात्रों से ट्रेड से संबधित सवाल, टूल्स के नाम और कई सवाल पूछे गए। इसके साथ ही रिज्यूम में लिखे अंग्रेजी के शब्दों के मायने भी पूछे गए। आईटीआई के प्लेसमेंट प्रभारी प्रमोद पांडेय ने बताया कि मेले में 2463 अभ्यर्थी आए थे। इस मौके पर अजय द्विवेदी, विनय चौहान, मुकेश श्रीवास्तव, अमरनाथ, अमित दीक्षित और विभव पांडेय आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन


अधिकतर काउंटरों पर जमा किए केवल रिज्यूम
मेले में काउंटर नंबर आठ में करियर ब्रिज कंसल्टेंसी से घनश्याम पटेल मिले। काउंटर के पीछे भुज, अहमदाबाद और औरंगाबाद में नौकरी देने वाली 13 कंपनियों के नाम लिखे हुए थे। लाइन लगाकर छात्र रिज्यूम जमा कर रहे थे। सभी से कहा जा रहा था कि अब कंपनी से आपके पास फोन आएगा। पूछताछ में पता चला कि यह कंसल्टेंसी चार्ट में लिखी 13 कंपनियों को मैन पॉवर सप्लाई करने का काम करती है। अन्य काउंटर पर भी रिज्यूम जमा किए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दो बार पहले भी आ चुके हैं। यहां पर हर बार केवल रिज्यूम जमा करा लिया जाता है। आज भी रिज्यूम जमा करा लिया गया है। हम तो साक्षात्कार की तैयारी करके आते हैं, लेकिन यहां लिया ही नहीं जाता है। - शुभम, बर्रा

हिंदुस्तान यूनीलिवर में साक्षात्कार दिया है। ट्रेड का काम और कुछ टूल्स के नाम पूछे हैं। नौकरी मिल गई यह अच्छा हुआ। अब घर की मदद कर सकूंगी। - अनुष्का, यशोदा नगर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed