फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: 11 lakh stolen by breaking into a farmer's house

Kanpur: किसान के घर में सेंध लगाकर 11 लाख की चोरी, ग्रामीणों ने एक चोर को दबोचा, जमकर पीटा

Wed, 25 Dec 2024 08:31 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 25 Dec 2024 08:31 PM IST
सार

Kanpur News: किसान के घर में सेंध लगाकर 11 लाख की चोरी का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने एक चोर को दबोचा और जमकर पीटा। पुलिस ने चोर को हिरासत में लेने से इनकार किया।

विज्ञापन
Kanpur: 11 lakh stolen by breaking into a farmer's house
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बिधनू थानाक्षेत्र के बांबी पुरवा गांव में मंगलवार देर रात चोरों ने किसान के मकान में सेंध लगाकर नकदी-जेवर समेत करीब 11 लाख रुपये का माल पार कर दिया। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से भाग रहे एक चोर को पकड़कर पीटने के बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन


बांबीपुरवा गांव निवासी किसान इंद्रपाल यादव ने बताया कि मंगलवार रात वह घर के बाहर सो रहे थे। पत्नी प्रेमा, बेटा अनुराग, बहु रीना, बेटी रूबी मकान के आगे वाले हिस्से में सो रहे थे। देर रात मकान के पीछे की दीवार में सेंध लगाकर धर में घुसे चोर पांच बक्से उठा ले गए। मकान से करीब 400 मीटर दूर बक्सों के ताले तोड़कर एक लाख नकद और करीब दस लाख के जेवर चोरी कर ले गए। आहट मिलते ही परिजनों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। ग्रामीणों के साथ मिलकर एक चोर को लालूपुर नहर पुल के पास पकड़ लिया और पीटने के बाद पुलिस को सूचना दी। पकड़े गए चोर ने अपना नाम धरी पुरवा निवासी पंकज राजपूत बताया।
विज्ञापन


चोर को हिरासत में लेने से पुलिस ने किया मना
ग्रामीणों के मुताबिक पुलिस ने पकड़े गए चोर को हिरासत में लेने से मना कर दिया। चर्चा है कि भीड़ ने चोर की जमकर पिटाई कर दी थी। पुलिस हिरासत में कोई अनहोनी न हो इसलिए पुलिस ने चोर को हिरासत में लेने से मना कर दिया। जिसके बाद ग्रामीणों ने पकड़े गए युवक के परिजनों को बुलाकर उसे उनके सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed