फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: 1,000 demanded to release body after post-mortem; kin outraged, commotion ensues

कानपुर: पोस्टमार्टम के बाद शव उठाने को मांगे 1000 रुपये, भड़के परिजन, जमकर हंगामा

Wed, 09 Sep 2026 06:28 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Wed, 09 Sep 2026 06:28 PM IST
सार

Kanpur News: आरोप है कि पहले पहुंचे परिवार को इंतजार कराया गया। बाद में आए लोगों का पोस्टमार्टम किया गया। एसडीएम से शिकायत की।

विज्ञापन
Kanpur: 1,000 demanded to release body after post-mortem; kin outraged, commotion ensues
हंगामा करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सचेंडी में बाढ़ के पानी में कार डूबने से जान गंवाने वाले दीपक पांडेय के परिजनों का बुधवार को पोस्टमार्टम हाउस में गुस्सा फूट पड़ा। आरोप है कि पोस्टमार्टम के बाद शव को उठाकर वाहन में रखने के लिए एक निजी कर्मचारी ने परिजनों से एक हजार रुपये मांगे। रुपये देने से इनकार करने पर कर्मचारी ने कथित तौर पर शव को खुले में ले जाने की बात कही। इससे परिजन भड़क गए और पोस्टमार्टम हाउस में हंगामा शुरू कर दिया।

विज्ञापन

विज्ञापन

परिजनों का यह भी आरोप है कि उनका नंबर पहले होने के बावजूद बाद में पहुंचे लोगों का पोस्टमार्टम पहले कर दिया गया। इससे पहले से बेटे की मौत से गमजदा परिवार का आक्रोश और बढ़ गया। हंगामे की सूचना पर आसपास के थानों का पुलिस बल पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा और आक्रोशित परिजनों को शांत कराने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Kanpur: 1,000 demanded to release body after post-mortem; kin outraged, commotion ensues
हंगामा करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
परिजनों ने पूरे मामले की शिकायत एसडीएम कानपुर से की है। उनका कहना है कि हादसे में बेटे की मौत के बाद परिवार पहले ही टूट चुका है, ऐसे में शव तक ले जाने के लिए रुपये मांगना बेहद अमानवीय है। फिलहाल परिजन पोस्टमार्टम हाउस में हंगामा कर रहे थे और मामले में कार्रवाई की मांग कर रहे थे।

बाढ़ में डूबी कार से मिला था दीपक का शव
सचेंडी क्षेत्र में सोमवार देर रात बाढ़ के पानी में कार पांडु नहर में पलट गई थी। हादसे में सुरार गांव निवासी दीपक पांडेय (28) और उसके दोस्त अंकित कमल (28) की मौत हो गई थी। मंगलवार रात कार मिलने के बाद गोताखोरों ने दोनों के शव बरामद किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed