फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kannauj: Widow climbs water tank in Tehsil complex alleging land encroachment

कन्नौज: जमीन पर कब्जे का आरोप लगा तहसील परिसर में टंकी पर चढ़ी विधवा, तीन घंटे चला हाईवोल्टेज ड्रामा

Sun, 20 Sep 2026 05:49 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: Shikha Pandey Updated Sun, 20 Sep 2026 05:49 PM IST
विज्ञापन
Kannauj: Widow climbs water tank in Tehsil complex alleging land encroachment
टंकी पर चढ़ी महिला व मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
तहसील परिसर में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब जमीन विवाद से परेशान एक विधवा टंकी पर चढ़ गई। विधवा ने विपक्षियों पर जमीन पर कब्जा और राजस्व कर्मियों पर मिलीभगत के साथ ही रिश्वत लेकर निर्माण का आरोप लगाया। करीब तीन घंटे तक चले हाईवोल्टेज ड्रामा के दौरान महिला टंकी से नीचे कूदने की धमकी देती रही। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने महिला को टंकी से नीचे उतारा।
विज्ञापन

विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के बहादुरपुर गांव निवासी किरन देवी के पति संतोष कुमार की करीब 11 साल पहले मौत हो चुकी है। महिला ने बताया कि गांव में जमीन को लेकर विपक्षी पक्ष से विवाद चल रहा है, जिसका मामला न्यायालय में विचाराधीन है। महिला का दावा है कि न्यायालय ने जमीन पर यथास्थिति बनाए रखने के आदेश दिए हैं। आरोप है कि राजस्व कर्मियों की मिलीभगत करने के साथ ही रिश्वत लेकर जमीन पर निर्माण कराया जा रहा है। तहसील दिवस में शिकायत करने के बाद भी कार्रवाई न होने से नाराज होकर रविवार को वह तहसील परिसर में बनी टंकी पर चढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने उच्चाधिकारियों से लिखित आश्वासन देने और मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। महिला की दो बेटी व बेटा भी मौके पर पहुंच गए और को नीचे उतर आने की गुजारिश करते रहे। सीओ कुलवीर सिंह, नायब तहसीलदार अमित पाठक, सतीश कनौजिया, कोतवाल संजय कुमार शुक्ला समेत पुलिस व प्रशासन के अन्य अधिकारी ने काफी देर तक महिला को समझाने का प्रयास किया। करीब तीन घंटे तक चले प्रयास के बाद अधिकारियों के लिखित आश्वासन देने पर महिला नीचे उतर आई। अधिकारियों ने महिला को मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

महिला को कोई देता रहा सलाह
टंकी पर महिला मोबाइल, पेन और कागज लेकर चढ़ी थी। अधिकारियों को संदेश देने के लिए महिला कागज पर लिखकर नीचे फेंकती रही, जिससे महिला की मांगो की जानकारी होती रही। इसी दौरान महिला किसी अन्य से फोन पर बात भी करती हुई दिखाई दी। कोतवाल संजय कुमार शुक्ला ने बताया कि महिला को उकसाया जा रहा था। जांच कर उकसाने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed