{"_id":"692e65ff46086b83980b1db6","slug":"kannauj-when-a-daughter-was-born-she-was-thrown-into-drain-died-in-the-hospital-people-are-not-saying-anything-2025-12-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: बेटी पैदा हुई तो नाली में बहाया…अस्पताल में मौत, पुत्र मोह में वारदात की आशंका, लोग कुछ नहीं बता रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बेटी पैदा हुई तो नाली में बहाया…अस्पताल में मौत, पुत्र मोह में वारदात की आशंका, लोग कुछ नहीं बता रहे
Tue, 02 Dec 2025 10:14 AM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Tue, 02 Dec 2025 10:14 AM IST
सार
Kannauj News: हुसैपुर तुर्कन गांव में मंगलवार सुबह पुत्र मोह की सोच के चलते एक नवजात बच्ची को कपड़े में लपेटकर नाली में बहा दिया गया, जिसकी अस्पताल पहुंचने पर मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुत्र मोह में नाली में फेंकी गई नवजात बच्ची
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सभ्य समाज में आज भी पुत्र प्रधान की सोच हावी है, जबकि बेटियां आज बेटों से कम नहीं हैं। घर में बेटी ने जन्म लिया, तो चुपचाप कपड़े में लपेट कर नाली में बहा दिया। उसको देख हर कोई निर्मोही माता-पिता को कोस रहा है। लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं।
विज्ञापन
मामला कन्नौज जिले का है, जहां मंगलवार सुबह सौरिख थाना क्षेत्र के ग्राम हुसैपुर तुर्कन में एक नवजात बच्ची कपड़े में लिपटी हुई नाली में पड़ी थी। लोगों ने देखा तो उसकी सांसें चलती हुई लग रही थी। अस्पताल ले गए, तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
लोग जान भी रहे हैं कि किसकी बच्ची है, लेकिन बताने को तैयार नहीं हैं। कोई कह रहा है कि किसी कुंवारी मां ने जन्म दिया, तो कोई कह रहा है कि सिर्फ बेटी पैदा होने के कारण नाली में बहा दिया गया। थाना प्रभारी जयंती प्रसाद गंगवार ने बताया कि जांच की जा रही है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।