फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kannauj: Uncontrollable dumper hit girl students going to study coaching, one dead

कन्नौज: कोचिंग पढ़ने जा रही छात्राओं को बेकाबू डंपर ने मारी टक्कर, एक की मौत, चचेरी बहन घायल

Wed, 27 Oct 2021 12:50 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 27 Oct 2021 12:50 PM IST
सार

यूपी के कन्नौज जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। बेकाबू डंपर की टक्कर से एक छात्रा की मौत हो गई। जबकि दूसरी छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। 

विज्ञापन
Kannauj: Uncontrollable dumper hit girl students going to study coaching, one dead
मौके पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कन्नौज जिले के तिर्वा में कोचिंग जा रही छात्राओं को अनियंत्रित डंपर ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल दोनों छात्राओं को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जंहा एक छात्रा की मौत हो गई। दूसरी घायल छात्रा का इलाज चल रहा है। छात्रा की मौत का समाचार सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना ठठिया के मुगरा गांव निवासी सुभाषिनी पाल (19) पुत्री राजबहादुर अपनी चचेरी बहन पूजा पाल पुत्री पूरनलाल बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा थी। दोनों छात्राएं पढ़ने के लिए कस्बे के बौद्धनगर में किराए के मकान में रहती थीं।
विज्ञापन


बुधवार सुबह दोनों छात्राएं कोचिंग पढ़ने के लिए साइकिल से जा रही थीं। कस्बे में बनी पुरानी पुलिस चौकी के निकट जैसे ही वह पहुंची तो कन्नौज की ओर से आ रहे अनियंत्रित डंपर ने उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मारते हुए मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क पर घायलावस्था में पड़ीं छात्राओं को देखकर भीड़ लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस घायल छात्राओं को मेडिकल कॉलेज ले गई। जहां डाक्टरों ने सुभाषिनी को मृत घोषित कर घायल पूजा को भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया। सूचना पाते ही मौके पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed