फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kannauj: Two bikes and a scooty burnt to ashes due to fire in a cylinder

Kannauj: सिलिंडर में लगी आग से दो बाइकें व स्कूटी जलकर राख, स्थानीय लोगों ने सबमर्सिबल चलाकर पाया काबू

Wed, 16 Apr 2025 05:42 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 16 Apr 2025 05:42 PM IST
सार

Kannauj News: अजमेरी होटल में खाना बनाते समय सिलिंडर में आग लग गई। कर्मचारी ने जलता सिलिंडर बाहर फेंका। जिससे दो बाइकें व स्कूटी जलकर राख हो गई। हादसा शहर के मोहल्ला बजरिया में हुआ।

विज्ञापन
Kannauj: Two bikes and a scooty burnt to ashes due to fire in a cylinder
घटनास्थल पर लोगों से जानकारी करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अजमेरी होटल में सिलेंडर में लगी आग से सड़क पर खड़ी दो बाइक व एक स्कूटी जलकर राख हो गई। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत कर सबमर्सिबल पंप चलाकर आग बुझाई। पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल कर लोगों से जानकारी की। सदर कोतवाली के मोहल्ला बजरिया मछली बाजार स्थित अजमेरी होटल पर बुधवार को बावर्ची खाना बना रहे थे। अचानक लीकेज सिलिंडर में आग लग गई।

विज्ञापन



कोतवाली गुरसहायगंज के कस्बा निवासी बावर्ची अरबाज ने लीकेज सिलिंडर को होटल से निकालकर दुकान के बाहर फेंक दिया। दुकान के बाहर गांव जसपुरापुर सरैया निवासी मोहम्मद शकील, मोहल्ला मोहसिन टोला निवासी आमिर की दो बाइकें, मोहल्ला कागजियाना निवासी जीशान की स्कूटी खड़ी थी। सिलिंडर की आग से तीनों वाहन धू-धू करके जलने लगे।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने सबमर्सिबल पंप को चलाकर एक घंटे की मशक्कत के बाद आग को बुझा दिया। आग में दोनों बाइक व स्कूटी जलकर राख हो गईं। जानकारी पर चौकी इंचार्ज मोहम्मद तौकीर मौके पर पहुंचे और लोगों से घटना के बारे में जानकारी की। मोहम्मद तौकीर ने बताया कि आग से दो बाइक व एक स्कूटी जल गई है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed