{"_id":"68356d5833395f90fc0ad29f","slug":"kannauj-truck-hits-employee-going-to-school-death-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj: स्कूल जा रहे कर्मचारी को ट्रक ने मारी टक्कर, मौत से मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj: स्कूल जा रहे कर्मचारी को ट्रक ने मारी टक्कर, मौत से मचा कोहराम
Tue, 27 May 2025 01:14 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 27 May 2025 01:14 PM IST
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो व बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज जिले के छिबरामऊ में स्कूल ड्यूटी करने जा रहे कर्मचारी को पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया वहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ग्राम हाथिन निवासी शमसुद्दीन (50) पुत्र शान अली सीसीए में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पद पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन
मंगलवार को सुबह अपने गांव से आकर साइकिल तालग्राम तिराहे पर खड़ी करके खुबरियापुर रोड स्थित सीसीए पैदल ही जा रहे थे। कांशीराम कॉलोनी के आगे जीटी रोड पर पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे शमसुद्दीन गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें सौ शैय्या चिकित्सालय में भर्ती कराया। वहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में चीख पुकार मच गई। शमसुद्दीन के तीन पुत्र जमालुद्दीन, समीम, आमिर तथा बेटी नगीना और सबीना व उनकी पत्नी मुकीम बेगम का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन