{"_id":"69fd71b8c539983dfe0050af","slug":"kannauj-thar-falls-into-ditch-returning-from-tilak-bjp-youth-leader-prashant-tripathi-dies-five-injured-2026-05-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kannauj: तिलक समारोह से लौटते समय खाई में गिरी थार, भाजपा युवा नेता की प्रशांत त्रिपाठी मौत, अन्य पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj: तिलक समारोह से लौटते समय खाई में गिरी थार, भाजपा युवा नेता की प्रशांत त्रिपाठी मौत, अन्य पांच घायल
Fri, 08 May 2026 10:46 AM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Fri, 08 May 2026 10:46 AM IST
सार
Kannauj News: कन्नौज के जसोदा निवासी भाजपा नेता प्रशांत त्रिपाठी की हरदोई में कार हादसे के दौरान मौत हो गई। तिलक समारोह से लौटते समय उनकी थार गाड़ी मटियामऊ के पास खाई में गिर गई थी, जिसमें उनके पांच अन्य साथी भी घायल हुए हैं।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो और रोते बिलखते परिजन
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कन्नौज जिले के भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता प्रशांत त्रिपाठी की मार्ग दुर्घटना में मौत हो गई। कस्बा जसोदा निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य गोपाल त्रिपाठी के पुत्र प्रशांत त्रिपाठी तिलक समारोह से वापस आ रहे थे। तभी हरदोई जिले के मटियामऊ के पास थार गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में चली गई।
विज्ञापन
इसमें सवार प्रशांत त्रिपाठी (30) पुत्र गोपाल त्रिपाठी पूर्व जिला पंचायत सदस्य व कस्बा जसोदा के ही शुभम तिवारी पुत्र ऋषभ तिवारी ,बादल तिवारी पुत्र अजय तिवारी, रमन तिवारी पुत्र विनय तिवारी, निशांत अग्निहोत्री पुत्र रजनीश अग्निहोत्री, विकास पांडे पुत्र मनोज पांडे निवासी पांडे पुरवा घायल हो गए।
विज्ञापन
घायलों का उपचार जारी
यह सभी लोग शुभम तिवारी की बहन का तिलक चढ़कर सिधौली सीतापुर से वापस आ रहे थे। तभी यह घटना हरदोई जिले के मटियामऊ के पास हुई। इसमें प्रशांत त्रिपाठी की रीजेंसी हॉस्पिटल में मौत हो गई, जबकि शुभम तिवारी रीजेंसी हॉस्पिटल में भर्ती है। बादल तिवारी और रमन तिवारी जिला अस्पताल में भर्ती हैं।