फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kannauj Thakurs song on DJ dispute over dance sticks used many people injured case registered

Kannauj: डीजे पर ठाकुरों का गाना, डांस को लेकर विवाद, लाठी-डंडे चले…कई लोग घायल, मुकदमा दर्ज

Tue, 15 Apr 2025 01:12 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 15 Apr 2025 01:12 PM IST
सार

Kannauj News: छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र में डीजे पर एक गाना विशेष का लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें कई लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
Kannauj Thakurs song on DJ dispute over dance sticks used many people injured case registered
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : amar ujala

विस्तार

कन्नौज जिले के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र में पाल समाज के एक शादी समारोह में गांव के ठाकुर लोगों से डीजे पर एक विशेष गाने को लेकर विवाद हो गया। इसमें जमकर लाठी-डंडे चले। घटना में एक महिला सहित कुछ लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को संभाला।

विज्ञापन

जब तक जयमाला कार्यक्रम हुआ, तब तक पुलिस मौजूद रही। घटना के संबंध में पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम खुबरियापुर निवासी श्याम सुंदर पुत्र रघुवीर सिंह  ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मेरी बेटी की बारात कमालगंज से आई थी।
विज्ञापन

एक गाना विशेष को लेकर हुआ था विवाद
उसमें गांव के लोगों को भी निमंत्रण दिया था। छिबरामऊ के पश्चिमी बाईपास स्थित एक गेस्ट हाउस में शादी का कार्यक्रम था। डीजे पर एक गाना विशेष को लेकर रिश्तेदारों से गांव के लोग भिड़ गए। इसके बाद में गांव के अन्य लोगों ने लाठी-डंडे चलाए, जिसमें कई लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

घायल महिला को अस्पताल में कराया भर्ती
घटना की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस को देखकर ये लोग भाग गए। पुलिस सुरक्षा में जयमाला कार्यक्रम संपन्न हुआ। घायल महिला को उपचार के लिए 100 शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया। कोतवाल अजय अवस्थी ने बताया कि घटना के संबंध में अभियोग पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed