फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kannauj: Teenage girl kidnapped and gang misdeed, report filed after a month

Kannauj: किशोरी को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म, एक माह बाद रिपोर्ट, आरोपी फरार

Tue, 27 Aug 2024 11:11 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 27 Aug 2024 11:11 PM IST
सार

Kannauj News: इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में 25 जुलाई को किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना हुई थी। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू की।

विज्ञापन
Kannauj: Teenage girl kidnapped and gang misdeed, report filed after a month
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

घर में सो रही किशोरी को दो युवक उठा ले गए और गांव के बाहर बाग में उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपियों ने किशोरी को भाई को मारने की धमकी दी, जिस कारण किशोरी ने परिजनों को घटना की जानकारी नहीं दी। पुलिस ने किशोरी के पिता की तहरीर पर मंगलवार को रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है और पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि वह हरियाणा में प्राइवेट नौकरी करता है। घर पर पत्नी, नाबालिग बेटी और बेटे के साथ रहती है। 25 जुलाई की रात बेटी पत्नी के साथ घर के बरामदे में सो रही थी। रात करीब 10 बजे क्षेत्र के तिज्जापुर्वा गांव निवासी अशोक कुमार व हलकी आए और बेटी का मुंह दबाकर उठा ले गए और गांव के बाहर स्थित बाग में दोनों ने उससे दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


इसके बाद आरोपियों के शिकायत करने पर बेटी को भाई की हत्या करने की धमकी दी, जिस कारण बेटी ने घर पहुंचकर परिजनों को जानकारी नहीं दी। दो दिन पहले आरोपियों ने बेटी को फिर से शिकायत करने पर जहर देकर मार डालने की धमकी दी। इससे बेटी डर गई और उसने अपनी मां को पूरी घटना बताई। जानकारी मिलने पर वह घर आया और मंगलवार को पुलिस से शिकायत की। थाना प्रभारी पारुल चौधरी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed