{"_id":"68eb9ac90f6a464906078588","slug":"kannauj-student-sowing-potatoes-jumped-into-the-river-after-seeing-the-police-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj: आलू की बुआई कर रहे छात्र ने पुलिस को देख नदी में लगाई छलांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj: आलू की बुआई कर रहे छात्र ने पुलिस को देख नदी में लगाई छलांग
Sun, 12 Oct 2025 05:42 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 12 Oct 2025 05:42 PM IST
विज्ञापन
मौके पर लगी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खेत में आलू की बुआई कर रहे छात्र ने पुलिस को देखकर नदी में छलांग लगा दी। छह घंटे बीतने के बाद भी छात्र का पता नहीं चल सका। एसपी, कोतवाल समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए और छात्र की तलाश शुरू कराई है। कोतवाली गुरसहायगंज के ग्राम तेरारागी के मजरा देवीपुरवा निवासी कमलेश का 17 वर्षीय पुत्र धर्मवीर इंटर का छात्र है। रविवार को खेत में आलू की बुआई कर रहा था।
विज्ञापन
रविवार सुबह करीब 10 पुलिस कर्मियों ने गांव जाकर धर्मवीर के बड़े भाई किशनपाल के बारे में पूछा, जिस पर दो वर्ष पहले एक लड़की को ले जाने का आरोप है। घर पर किशनपाल की मां अमरावती व छोटे भाई रामजीत मिले। मां ने बताया कि किशनपाल बाहर रहता है और एक बेटा धर्मवीर खेत पर काम कर रहा है। पुलिस खेत पर पहुंची तो धर्मवीर भागकर काली नदी की झाड़ियों के बीच छिप गया, जब पुलिस ने खोजबीन की तो छात्र नदी में कूद गया। इसके बाद पुलिसकर्मी चले गए। परिजनों ने डायल 112 पर घटना की सूचना दी। करीब छह घंटे बीतने के बाद भी छात्र का पता नहीं चल सका। इससे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है। जानकारी पर एसपी विनोद कुमार, कोतवाल आलोक दुबे बल के साथ मौके पर पहुंचे और गोताखोरों की मदद से छात्र की तलाश करा रहे हैं।
विज्ञापन
