फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kannauj: stock of expired medicines was found, CMO took cognizance after receiving information on social media

Kannauj: पाल चौराहा के पास मिला एक्सपायर दवा का जखीरा,सोशल मीडिया पर जानकारी होने के बाद सीएमओ ने लिया संज्ञान

Tue, 14 Oct 2025 10:25 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 14 Oct 2025 10:25 PM IST
विज्ञापन
Kannauj: stock of expired medicines was found, CMO took cognizance after receiving information on social media
पाल चौराहा के समीप पड़ा दवाइयों व सीरप का जखीरा - फोटो : अमर उजाला

पाल चौराहा के पास मंगलवार को सड़क किनारे बड़ी मात्रा में दवा व सिरप का जखीरा मिलने से हड़कंप मच गया। सीएमओ ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की और बताया कि सिरप इक्सपायर हैं, जिन्हें बायो मेडिकल बेस्ट एजेंसी को निस्तारण के लिए भेज दिया गया है। प्रकरण की सघन जांच के लिए सीएमओ ने पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखा है।

विज्ञापन


मुख्यालय से दो किलोमीटर दूर तिर्वा रोड स्थित पाल चौराहे से 300 मीटर दूर सड़क किनारे भारी मात्रा में दवाओं का जखीरा पड़ा होने की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से हुई। सीएमओ डाॅ. स्वदेश गुप्ता ने मौके पर जाकर दवा की जांच पड़ताल करवाई। इसमें दवा, इंजेक्शन व सिरप पांच साल पहले एक्सपायर होने की बात कही गई है। सवाल यह है कि इतनी भारी मात्रा में एक्सपायर दवाइयों का जखीरा कहां से आया। इसे लेकर स्वास्थ्य महकमे में खलबली है।
विज्ञापन


पाल चौराहा के आसपास कई निजी अस्पताल भी संचालित हैं। यह भी हो सकता है कि किसी निजी अस्पताल में एक्सपायर दवाइयां मरीजों को दी जा रही हों और जांच के भय से अस्पताल प्रबंधन द्वारा यह दवाइयां व सिरप फेंके गए हो। सीएमओ ने कहा कि दवाइयों के रैपर से बैच नंबर व अन्य जानकारियां जुटाई गई हैं। हो सकता है कि गैर जनपदवासी द्वारा यह दवाइयां यहां लाकर फेंकी गई हों। उन्होंने कहा कि इस तरह खुलेआम दवा फेंकना आपराधिक कृत्य है। इस संबंध में सीएमओ ने पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल दवाओं को उठवाकर बायो मेडिकल वेस्ट का निस्तारण करने वाली एजेंसी को भेज दी गईं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed