{"_id":"6ab414d4dfbb655951099383","slug":"even-after-13-days-the-rape-survivor-has-neither-undergone-a-medical-examination-nor-had-her-statement-recorded-kannauj-news-c-214-1-knj1006-156557-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: 13 दिन बाद भी दुष्कर्म पीड़िता का न मेडिकल, न बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: 13 दिन बाद भी दुष्कर्म पीड़िता का न मेडिकल, न बयान
विज्ञापन
चपुन्ना। सौरिख थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज किया गया। घटना को 13 दिन का समय बीत चुका है पर पुलिस ने पीड़िता का न तो चिकित्सीय परीक्षण कराया और न ही उसके बयान दर्ज कराए। थाने के चक्कर काटकर परेशान हो चुके पीड़िता के पिता ने अब एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।
सौरिख थाना क्षेत्र के कुछ दिन पहले एक गांव निवासी युवती के साथ दो लोगों द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया था। मामले में स्थानीय स्तर पर सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद परिवार ने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश के बाद सौरिख पुलिस ने एफआईआर तो दर्ज कर ली पर इसके बाद की कार्रवाई को ठंडे बस्ते में डाल दिया।
पीड़िता के परिजन का आरोप है कि इस मामले में पीड़िता के मेडिकल और बयान जैसी महत्वपूर्ण कार्रवाई अब तक नहीं की गई। पीड़िता के पिता का आरोप है कि एफआईआर दर्ज होने के बाद भी उन्हें लगातार थाने के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। थाना पुलिस की कार्यशैली से निराश पीड़िता के पिता ने एसपी से न्याय की गुहार लगाते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने। पीड़िता का शीघ्र चिकित्सीय परीक्षण कराने, न्यायिक प्रक्रिया के तहत बयान दर्ज कराने और नामजद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष नागेंद्र सिंह चौधरी ने बताया कि तहरीर के आधार पर घटना की जांच की जा रही है। सत्यता मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।