फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kannauj: Sticks and sharp weapons used in a minor dispute, 10 people injured

Kannauj: मामूली विवाद में चले लाठी-डंडे व धारदार हथियार, 10 लोग घायल

Mon, 10 Feb 2025 05:47 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 10 Feb 2025 05:47 PM IST
विज्ञापन
Kannauj: Sticks and sharp weapons used in a minor dispute, 10 people injured
विवाद में घायल हुए लोग - फोटो : अमर उजाला

रोहली गांव में शराब के नशे में गाली देने पर दो पक्षों में पहले मामूली विवाद हो गया। इसके बाद जमकर लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले। दोनों पक्षों के 10 लोग घायल हो गए। रोहली गांव निवासी बृजकिशोर (55) ने बताया कि गांव का एक युवक शराब के नशे में रविवार देर शाम गाली दे रहा था। जब पुनीत (32) ने रोका तो कई लोग ने लाठी-डंडों धारदार हथियार से हमला कर दिया। बचाने आए सौरभ (28) और विपिन (30) को भी पीटा। इससे चार लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


वहीं, दूसरे पक्ष के बादाम सिंह (40) ने बताया कि शराब के नशे गालियां देने का विरोध करने पर पांच-छह लोगों ने एक राय होकर लाठी-डंडों और धारदार हथियार से घर में घुसकर हमला कर दिया। इसमें दौलतराम (55), सुमित (35), शारदा (45), राममूर्ति (50) अनुज कुमार (27) समेत छह लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी भेजा गया है, जहां से चार लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी शशिकांत कनौजिया का कहना है कि घायलों को उपचार के लिए सीएचसी भेजा गया है। तहरीर मिलते ही दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed