फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kannauj: Salon worker did massage by spitting, arrested by police

Kannauj: थूक लगाकर मसाज कर रहा था सैलूनकर्मी, पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो वायरल होने पर की गई कार्रवाई

Wed, 07 Aug 2024 08:22 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 07 Aug 2024 08:22 PM IST
सार

Kannauj News: तालग्राम कोतवाली क्षेत्र के एक सैलून में थूक लगाकर मसाज करने का वीडियो वायरल हो रहा है। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Kannauj: Salon worker did massage by spitting, arrested by police
वीडियो ग्रैब - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कन्नौज जिले के तालग्राम में एक सैलून संचालक थूक लगाकर ग्राहकों के चेहरे पर मसाज कर रहा था। घटना का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। थाना तालग्राम कस्बा मोहल्ला जेर किला निवासी यूसुफ उर्फ बौरा के खिलाफ उपनिरीक्षक दिनेश चंद्र ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


वह तालग्राम कस्बा के छिबरामऊ चौराहे पर एक खोखा रखकर उसमें सैलून का संचालन करता है। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि सैलून संचालक अपनी दुकान में एक ग्राहक के चेहरे की मसाज करते समय थूक लगा रहा है। वह अपने ही मोबाइल से इसका वीडियो भी बना रहा है। हालांकि वीडियो एक सप्ताह पुराना बताया जा रहा है। मसाज कराने वाला ग्राहक अभी तक सामने नहीं आया है।
विज्ञापन


यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। प्रशिक्षु सीओ कपूर कुमार ने वायरल वीडियो की छानबीन की। सीओ सदर कमलेश कुमार ने आरोपी से पूछताछ की, लेकिन मूक-बधिर होने के कारण वह अपनी बात इशारों में बताता रहा। एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। अग्रिम कार्रवाई कर जेल भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

हिंदू संगठनों ने इसे बताया थूक जिहाद
थूक लगाकर मसाज करने के मामले में हिंदू संगठनों में आक्रोश है। कठोर कार्रवाई की मांग की जा रही है। हिंदू संगठन ने इस घिनौनी हरकत को थूक जिहाद की संज्ञा दी और ऐसा करने वाले को आतंकी कहा है। हिंदू जागरण मंच के प्रांतीय उपाध्यक्ष आशू तिवारी ने वायरल वीडियो पर ऐसा करने वाले सैलून कर्मी को थूक जिहाद बताया हुए आतंकवादी की संज्ञा दी है। उन्होंने एसपी दरखास्त करते हुए कठोर कार्रवाई और 24 घंटे में गिरफ्तार की मांग की। गिरफ्तारी न होने पर सड़कों पर उतरने की चेतावनी दी है। इस तरह की पुनरावृत्ति नहीं होनी चाहिए।

 

आरोपी का छोटा भाई धार्मिक होर्डिंग जला चुका
कुछ साल पहले बस स्टाॅप पर एक धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन के लिए होर्डिंग लगाई गई थी। घिनौनी हरकत करने वाले के छोटे भाई ने फाड़ कर जला दी थी। विरोध करने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर शांतिभंग की कार्रवाई की थी। पुलिस की ओर से कठोर कार्रवाई न होने से ऐसे लोगों दुस्साहस बढ़ा है।
 

बस स्टाॅप पर बंद रही सैलून दुकानें
सैलून संचालन की घिनौनी हरकत का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की सक्रियता और जांच के चलते छिबरामऊ बस स्टॉप पर सैलून की दुकानें बंद रहीं। इससे शेविंग और बाल कटिंग करने वाले परेशान रहे। यह हरकत करने वाले संचालक के पिता, भाइयों की तीन सैलून दुकानें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed