फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kannauj: Revenue team reached on the information of mining was held hostage and beaten

Kannauj: खनन की सूचना पर पहुंची राजस्व टीम को बंधक बनाकर पीटा, ग्रामीणों ने सरकारी अभिलेख फाड़े

Sat, 31 Aug 2024 10:45 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 31 Aug 2024 10:45 PM IST
सार

Kannauj News: खनन की सूचना पर पहुंची राजस्व टीम को को बंधक बनाकर पीटने का मामला सामने आया है। लाठी-डंडों व हथियारों से लैस ग्रामीणों ने सरकारी अभिलेख फाड़ दिए। मामला रनवीरपुर गांव का है। 

विज्ञापन
Kannauj: Revenue team reached on the information of mining was held hostage and beaten
कार्रवाई के लिए दरोगा को तहरीर देते लेखपाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कन्नौज जिले के छिबरामऊ में अवैध खनन की सूचना पर राजस्व टीम के साथ पहुंचे नायब तहसीलदार को करीब 25 लोगाें के सहयोग से मोबाइल छीनकर बंधक बना लिया। गाली-गलौज व मारपीट करते हुए असलहों के बल पर उनसे सरकारी अभिलेख छीनकर फाड़ दिए। क्षेत्रीय लेखपाल ने कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


प्रेमपुर क्षेत्र के लेखपाल गजेंद्र सिंह ने कोतवाली में तहरीर में कहा है कि ग्राम रनवीरपुर में अवैध खनन की सूचना मिली थी। मामले की जानकारी नायब तहसीलदार भरत मौर्य को दी गई। नायब तहसीलदार के अलावा लेखपाल गौरव भदौरिया व प्रेम सिंह भी साथ में मौके पर पहुंचे। यहां राजस्व अभिलेखों में दर्ज पशुचर की जमीन पर कुछ लोग खनन करते हुए मिले। मना करने पर इन लोगों ने राजस्व टीम के साथ अभद्रता करते हुए गांव से 25-30 लोगों को बुला लिया।
विज्ञापन


लाठी-डंडों व हथियारों से लैस ग्रामीणों ने राजस्व टीम को डालूपुर गांव में एक कमरे में बंधक बना लिया। अभिलेख फाड़ दिए और मोबाइल छीन लिए। लेखपाल गजेंद्र सिंह को जान से मारने की नियत से उस पर फायर झोंक दिया और दोबारा गांव आने पर हत्या की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल सचिन कुमार सिंह ने बताया कि जांच चल रही है। जहां खनन हो रहा था वह जमीन सरकारी है या निजी, स्थिति स्पष्ट होते ही दोषियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम उमाकांत तिवारी ने बताया कि तहसीलदार को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed