{"_id":"67482237ecf507ef040af674","slug":"kannauj-prisoner-released-from-jail-after-nine-months-dances-video-goes-viral-2024-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj: नौ माह बाद जेल से रिहा हुए बंदी ने किया डांस, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj: नौ माह बाद जेल से रिहा हुए बंदी ने किया डांस, वीडियो वायरल
Thu, 28 Nov 2024 01:27 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 28 Nov 2024 01:27 PM IST
सार
यूपी के कन्नौज जिले में अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जेल से रिहा हुए बंदी ने खुशी में डांस किया। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
डांस करता रिहा हुआ बंदी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नौ माह बाद जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रयास से अनाथ युवक रिहा हुआ। जेल गेट से बाहर निकलते ही युवक खुशी से डांस करने लगा। इस खुशी का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि अमर उजाला इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
छिबरामऊ कस्बे अंतर्गत कांशीराम कालोनी निवासी शिवा नागर को नौ माह पूर्व पुलिस ने मादक पदार्थ की तस्करी में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। वहीं, फतेहपुर जनपद के बिंदकी कस्बा निवासी अंशू गिहार को पुलिस ने चोरी के आरोप में एक साल पहले जेल भेजा था। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से असिस्टेंट डिफेंस काउंसिल मोहम्मद सैफ ने दोनों बंदियों की पैरवी की। शिवा नागर पर एक हजार रुपये का अर्थदंड लगा था। अनाथ होने के कारण किसी ने अर्थदंड अदा नहीं किया। इससे वह जेल में कैद होने पर विवश था।
इसी तरह अंशू गिहार की जमानत मंजूर हो गई थी, लेकिन जमानत गीर न होने पर तीन माह से वह जेल में था। मंगलवार को संविधान दिवस के मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पूर्णकालिक सचिव एवं अपर जिला जज लवली जायसवाल ने एक संस्था से शिवा गिहार की रिहाई के लिए एक हजार रूपये का अर्थदंड जमा कराया और अंशू गिहार की बगैर जमानती के संविधान दिवस पर मंगलवार को रिहाई कराई। जेल से रिहाई के दौरान जैसे ही शिवा नागर गेट से बाहर निकला, तो उसने झोला जमीन में रख दिया है और खुशी से डांस करने लगा। जेल अधीक्षक अकरम खान ने बताया कि उन्हें प्रकरण की जानकारी नहीं है। इसकी जांच कराई जाएगी।