{"_id":"6af9ab6123c9627dea014b23","slug":"kannauj-nomadic-community-will-gain-recognition-all-necessary-documents-will-be-prepared-for-them-2026-11-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कन्नौज: पंकज चौधरी बोले- घुमंतू समाज को मिलेगी पहचान, बनेंगे सभी जरूरी दस्तावेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्नौज: पंकज चौधरी बोले- घुमंतू समाज को मिलेगी पहचान, बनेंगे सभी जरूरी दस्तावेज
Sun, 15 Nov 2026 06:24 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: Shikha Pandey
Updated Sun, 15 Nov 2026 06:24 PM IST
सार
यूपी के कन्नौज जिले में बिरसा मुंडा की जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
मंचासीन समाज कल्याण व ऊर्जा राज्यमंत्री आदि
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के कामकाज को चार मंत्रों पढ़ाई, दवाई, सम्मान और रोजगार में समझा जा सकता है। सरकार की कोशिश है कि विकास की रोशनी समाज के सभी वर्गों तक पहुंचे। जनजातीय समाज की शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार से जुड़ी जरूरतों को पूरा करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। यह विचार रविवार को बोर्डिंग खेल मैदान में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने व्यक्त किए। इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन कर हुई।
उन्होंने कहा कि जनजातीय समाज की संस्कृति, परंपराएं और प्रकृति के साथ सामंजस्य बनाकर जीवन जीने की सीख हमारी अनमोल विरासत है। हमारे पुरखों ने प्रकृति की रक्षा का जो संदेश दिया, वह आज पूरी दुनिया के लिए प्रासंगिक है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में सरकार की ओर से किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और असीम अरुण के योगदान का भी उल्लेख किया।
उन्होंने वर्ष 2017 से पहले के उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था का मुद्दा उठाते हुए विपक्ष पर निशाना साधा। कहा कि उस समय बेटियां शाम को घर से बाहर निकलने में भी असुरक्षित महसूस करती थी। भाजपा सरकार ने कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाने और महिलाओं की सुरक्षा के लिए लगातार काम किया है। जनजातीय समाज की शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार से जुड़ी जरूरतों को पूरा करने के लिए भी लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
गैस सिलिंडर-चूल्हा देकर माताओं-बहनों के आंसू पोछे
पूर्व सांसद सुब्रत पाठक ने कहा कि घुमंतू समाज महाराणा प्रताप के बताए रास्ते पर चलने वाले सनातन के रक्षक हैं। यह सरकार गरीब, शाेषितों व वंचितों की सरकार है। कांग्रेस ने अपनी गरीबी मिटाई। प्रधानमंत्री ने देश की 130 लाख चूल्हा फूंकने वाली माताओं-बहनों को उज्जवला योजना से गैस सिलिंडर-चूल्हा देकर आंसू पोछने का काम किया। नोटबंदी से विपक्षी बौखला गए, क्योंकि उनके यहां गड्डियां भरी थीं, जो बर्बाद हाे गईं। सपा मुखिया अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि तुम मुख्यमंत्री रहे, तुम्हारे पिता मुख्यमंत्री रहे और जो कुछ किया सिर्फ अपने परिवार के लिए किया, लेकिन प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री का परिवार देश की जनता है।

Trending Videos
बंटेंगे तो कटेंगे, हमें बंटना नहीं है
समाज कल्याण राज्यमंत्री असीम अरुण ने कहा कि बंटेंगे तो कटेंगे, हमें बंटना नहीं है, कटना नहीं है। अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करना है। संघर्ष का मतलब हिंसा, मारपीट नहीं बल्कि शिक्षित बनने के लिए स्वयं से संघर्ष करना है। उन्होंने कहा कि अब घुमंतू समाज को राशन, शौचालय, आवास, जमीन का पट्टा सब कुछ मिलेगा। इसके लिए तीन चाबी जरूरी हैं, पहले आधार कार्ड, दूसरा जाति प्रमाण पत्र व तीसरा आय प्रमाण पत्र। उन्होंने समाज के प्रति पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया। कहा कि पुलिस तमंचा, शराब, नशीले पदार्थों की तस्करी में फर्जी तरीके से घुमंतू समाज के लाेगों को पकड़कर खानापूरी करती है, ऐसा न करें। उन्होंने कहा कि पुलिस किसी के साथ गलत नहीं कर सकती, यदि किसी को फंसाया जाए तो वह रात में दो बजे मुझे फोन करे, हर संभव मदद करेंगे।

कानून व्यवस्था विश्व की आधारशिला बन चुकी
ऊर्जा राज्यमंत्री कैलाश राजपूत ने कहा कि वर्ष 2014 से पहले देश की अर्थव्यवस्था 11वें नंबर पर थी, अब हम दुनिया में चौथे नंबर की अर्थव्यवस्था बन चुके हैं। वर्ष 2047 में हम दुनिया में नंबर एक पर होंगे। सपा सरकार में दिनदहाड़े लूटपाट, हत्या की घटनाएं होती थीं। महिलाओं बेटियों को लूटा जाता था। अब कानून व्यवस्था मजबूत होने से प्रदेश में निवेश काफी बढ़ा है, जिससे रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। उन्होंने कहा कि आज देश की कानून व्यवस्था विश्व की आधारशिला बन चुकी है।
बिरसा मुंडा ने जंगलों, पहाड़ों पर लड़ाई लड़ी
राज्यसभा सांसद व किसाना मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि आजादी के महानायक भगवान बिरसा मुंडा ने जंगलों, पहाड़ों पर लड़ाई लड़ी। प्रधानमंत्री ने 15 नवंबर 2020 को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की, जबकि 31 अगस्त 1952 को डॉ. आंबेडकर ने इसे घुमंतू से विमुक्त नाम दिया था, लेकिन इसके बाद किसी ने इनकी ओर ध्यान नहीं दिया।
सरकार में हो साझेदारी
कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष रामकिशोर साहू ने घुमंतू समाज की सरकार में साझेदारी का जिक्र किया। कहा कि देश, प्रदेश सहित जिला व ग्राम पंचायत स्तर पर घुमंतू समाज को मौका मिलना चाहिए। सरकार में समाज की भी साझेदारी होनी चाहिए। उन्होंने समाज के लोगों के घुमंतू प्रमाण पत्र बनाए जाने की मांग रखी।