UP: 'प्रेमी निकला हत्यारा', शादी का दबाव बनाने पर प्रेमिका को दी मौत, बोला- सिर पर डंडा मारा, पढ़ें पूरा मामला
Kannauj Crime: एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि अनीता को हमेशा के लिए खुद से दूर करने के लिए सुरेंद्र ने उसकी हत्या की साजिश रची। उसी के तहत बुधवार की सुबह वह अनीता को बहाने से सुरसी अंडरपास के निकट लेकर पहुंचा। वहां उसने डंडे से सिर पर हमला कर मौत के घाट उतार दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कन्नौज जिले में महिला की हत्या कर शव खेत में फेंकने की गुत्थी पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझा ली है। शादी करने का दबाव बनाने से नाराज होकर प्रेमी ने महिला की हत्याकर शव खेत में फेंक दिया था। आरोपी दुष्कर्म के आरोप में जेल भेजने की धमकी से परेशान था।
एसपी ने गुरुवार को पुलिस लाइन सभागार में मामले का खुलासा किया। ठठिया थाना क्षेत्र के एक्सप्रेसवे के किनारे सुरसी-ठठिया मार्ग पर इनायतपुर गांव के पास बुधवार को एक महिला का शव खून से लथपथ मिला था। सूचना पर पहुंचे भाई सर्वेश ने महिला की पहचान बहन अनीता के रूप में की थी।
परिजनों ने हत्या कर शव फेंकने की आशंका व्यक्त की थी। एसपी अमित कुमार आनंद ने पुलिस लाइन सभागार में मीडिया से रूबरू होकर मामले का खुलासा किया। एसपी ने बताया कि आरोपी तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के सुभाष नगर तिर्वागंज निवासी सुरेंद्र है। पूछताछ में सुरेंद्र ने बताया कि अनीता का पति रमेश तिर्वा में सफाई कर्मी है।
तीन बच्चे होने की वजह से नहीं करना चाहता था शादी
इस कारण उसका घर पर आना जाना था। चार साल पहले अनीता से प्रेम संबंध हो गए। बताया कि झगड़े के चलते अनीता आठ माह से पति से अलग रह रही थी। इस दौरान वह सुरेंद्र के और करीब हो गई थी और उससे शादी करने का दबाव बनाने लगी। प्रेमी सुरेंद्र तीन बच्चे होने की वजह से अनीता से शादी नहीं करना चाहता था।
जेल भेजने की धमकी देने लगी थी अनीता
शादी न करने पर महिला दुष्कर्म के आरोप में जेल में भेजने की धमकी देने लगी। उसकी धमकी से परेशान होकर उसने अनीता की हत्या कर डाली। खुलासा के दौरान एएसपी संसार सिंह, ठठिया थानाध्यक्ष अजय अवस्थी, एसओजी प्रभारी कमल भाटी, सर्विलांस प्रभारी कुलदीप यादव आदि भी मौजूद रहे।
सिर पर डंडा मारकर ले ली जान
एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि अनीता को हमेशा के लिए खुद से दूर करने के लिए सुरेंद्र ने उसकी हत्या की साजिश रची। उसी के तहत बुधवार की सुबह वह अनीता को बहाने से सुरसी अंडरपास के निकट लेकर पहुंचा। वहां उसने डंडे से सिर पर हमला कर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल की बाइक भी बरामद कर ली है।