{"_id":"6717a0a4637dcc18c009ba27","slug":"kannauj-mother-of-seven-children-goes-missing-after-going-to-market-to-buy-medicine-2024-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj: बाजार दवा लेने गई सात बच्चों की मां लापता, तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj: बाजार दवा लेने गई सात बच्चों की मां लापता, तलाश में जुटी पुलिस
Tue, 22 Oct 2024 06:29 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 22 Oct 2024 06:29 PM IST
सार
Kannauj News: बाजार से दवा लेने गई सात बच्चों की मां जब घर नहीं लौटी तो बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। महिला को ढूंढने के लिए बच्चों ने पुलिस से गुहार लगाई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
कन्नौज जिले के गुरसहायगंज में बाजार दवा लेने गई सात बच्चों की मां लापता हो गई। देर रात तक न लौटने पर बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है। गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के गोरी बांगर के कमलेश कठेरिया गुजरात के भुज में कारोबार करते हैं। पत्नी व बच्चों गांव गोरी बांगर में रहते है। बच्चों ने बताया कि गांव की एक महिला का कमलेश कठेरिया के घर काफी आना जाना था।
विज्ञापन
सोमवार दोपहर तीन बजे उसकी पत्नी चूड़ी पहनने और दवाई लेने के लिए गई थी। देर रात तक वह वापस नहीं लौटी। पत्नी को ढूंढने के लिए बच्चों ने पुलिस से गुहार लगाई है। प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार दुबे ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर महिला की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन