फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kannauj: Mother and son die in accident on expressway

Kannauj: एक्सप्रेस वे पर हादसे में मां-बेटे की मौत, एक बाइक पर बच्चों समेत सवार थे चार लोग

Sun, 13 Oct 2024 08:18 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 13 Oct 2024 08:18 PM IST
सार

Kannauj News: सड़क दुर्घटना में मां-बेटे की मौत हो गई। जबकि पिता व पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को गंभीर हालत में कानपुर रेफर किया गया है।

विज्ञापन
Kannauj: Mother and son die in accident on expressway
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

आगरा से बाइक से माधौगंज जा रहा परिवार हादसे का शिकार हो गया। हादसे में मां-बेटे की मौत हो गई और पिता-पुत्र घायल हो गए। घायलों को यूपीडा कर्मियों ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया और परिजनों को हादसे की जानकारी दी। हरदोई के माधौगंज थाना क्षेत्र के शेखनपुर गांव निवासी सतेंद्र सिंह पत्नी कंचन व बेटे खुनखुन और चुनमुन के साथ बाइक से आगरा गए थे। शुक्रवार को चारों लोग बाइक से घर आ रहे थे।

विज्ञापन


रात में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर ठठिया क्षेत्र के 210 कट पर पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यूपीडा टीम ने घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां पर डॉक्टर ने कंचन (28) व बेटे खुनखुन (07) को ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल पिता-पुत्र की हालत गंभीर होने पर कानपुर रेफर कर दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed