फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kannauj: Misdeed with Pregnant woman, abortion caused by kicking in stomach

Kannauj: गर्भवती महिला से किया दुष्कर्म, पेट में लात मारने से गर्भपात, पुलिस ने आरोपी को पकड़कर छोड़ा

Sat, 09 Nov 2024 09:55 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 09 Nov 2024 09:55 PM IST
सार

Kannauj News: गर्भवती महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने महिला के पेट में लात मार दी। जिससे गर्भपात हो गया। पीड़िता ने एसपी से गुहार लगाई है।

विज्ञापन
Kannauj: Misdeed with Pregnant woman, abortion caused by kicking in stomach
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खाता खुलवाने गई गर्भवती महिला से एक युवक ने दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी द्वारा पेट में लात मारने से गर्भपात हो गया। मामले में कोई कार्रवाई न होने पर महिला ने एसपी से मिलकर गुहार लगाई। एसपी ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने शनिवार को एसपी को प्रार्थना पत्र भेजा। इसमें बताया कि 16 अक्तूबर की दोपहर वह खाता खुलवाने के लिए ग्राहक सेवा केंद्र सहिल्लापुर जा रही थी, तभी रास्ते में एक युवक ने उसे पकड़ लिया और झाड़ियों में ले जाकर दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


शोर मचाने पर महिला के पेट में लात मारकर जान से मारने की धमकी दी। पति के साथ कोतवाली पहुंची महिला ने आरोपी युवक के खिलाफ प्रार्थना पत्र दिया। पुलिस ने आरोपी युवक को पकड़ा लेकिन बाद में साठगांठ करके छोड़ दिया। पेट में दर्द होने पर जब महिला ने जिला अस्पताल में उपचार कराया तो पता चला कि पेट में लात मारने से गर्भपात हो गया। इस मामले मेें कई बार तहरीर देने के बाद भी सुनवाई नहीं की गई। इंस्पेक्टर कपिल दुबे ने बताया कि महिला का आपसी विवाद चल रहा है। इसके चलते ही उसने आरोप लगाकर प्रार्थना पत्र दिया। आरोपी को पकड़ कर छोड़ने की बात सामने नहीं आई है। पूरे मामले की दोबारा जांच कर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed