फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kannauj mein visphot se uda makaan, ek kee maut, saat ghaayal

कन्नौज में विस्फोट से उड़ा मकान, एक की मौत, सात घायल

Mon, 16 Dec 2019 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
kannauj mein visphot se uda makaan, ek kee maut, saat ghaayal
\हादसे में क्षतिग्रस्त हुआ मंडी निरीक्षक का मकान। - फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ (कन्नौज)। मंडी निरीक्षक के आवास विकास स्थित दोमंजिला मकान में रविवार दोपहर बाद हुए भीषण विस्फोट से पूरा इलाका दहल उठा। मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। आसपास के मकानों के भी शीशे चटक गए। दीवारों में दरारें आ गईं। मंडी निरीक्षक की पत्नी-बच्चों समेत आठ लोग घायल हो गए। एक किशोरी तो धमाका सुनकर ही बेहोश हो गई। पीजीआई लखनऊ ले जाए जाने पर एक किशोरी की मौत हो गई। डीएम, एसपी व फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। विस्फोट के कारण स्पष्ट न होने पर लखनऊ से एटीएस व बीडीएस को बुलाया गया है।
विज्ञापन

आम तौर पर शांत रहने वाली आवास विकास कालोनी में दोपहर बाद विस्फोट हुआ। धमाके की आवाज दहले लोग घरों से बाहर आ गए। मंडी कुछ ही देर में मंडी निरीक्षक के मकान के बाहर भीड़ जुट गई। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि पूरा मकान क्षतिग्रस्त हो गया था। मकान के दोनों लिंटर दीवारों से कई फीट ऊपर उठकर नीचे गिर गए थे। आंगन में पड़े जाल की सरिया टूटकर इधर-उधर बिखर गईं। मुख्य दरवाजा मकान से लगभग सौ फीट दूर जाकर गिरा। मकान के आगे और पीछे की दोनों दीवारों के परखचे उड़ गए।
विज्ञापन

मकान में मौजूद मंडी निरीक्षक सुरेश चौहान की पत्नी रीता देवी, पुत्र अंकुर, पुत्रवधू सोनम, पुत्री आकांक्षा, किरायेदार आशा पत्नी रामकुमार व इनकी 16 वर्षीय पुत्री आस्था, ओछा जनपद मैनपुरी निवासी मृदुल व इनकी पत्नी काजोल गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस ने सभी घायलों को सौ शय्या अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने रीता, अंकुर, सोनम, आकांक्षा, आशा, आस्था की गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। वहां आस्था ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

देर शाम डीएम रवींद्र कुमार, एसपी अमरेंद्र प्रसाद, एएसपी विनोद कुमार, फोरेंसिक टीम सहित मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने जांच के बाद प्रथम दृष्टया हादसे का कारण सिलिंडर फटना बताया, हालांकि स्थिति स्पष्ट न होने और विस्फोट से उड़े मकान की हालत देख एटीएस व बीडीएस टीम को लखनऊ से बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed