फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kannauj massacre,  Two arrested in an encounter including Pradhans son, both shot in the leg, police is inquir

कन्नौज हत्याकांड: प्रधान पुत्र समेत दो मुठभेड़ में गिरफ्तार, दोनों के पैर में लगी गोली, पुलिस कर रही है पूछताछ

Thu, 29 Jun 2023 11:15 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 29 Jun 2023 11:15 AM IST
सार

Kannauj Crime: चुनावी रंजिश में पूर्व प्रधान के पति की गोली मारकर हत्या करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के पैर में गोली लगी है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में अब तक पांच आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

विज्ञापन
Kannauj massacre,  Two arrested in an encounter including Pradhans son, both shot in the leg, police is inquir
अस्पताल में भर्ती घायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कन्नौज जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर-अमरा गांव में चुनावी रंजिश को लेकर पूर्व प्रधान के पति की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसमें प्रधान पुत्र ने साथियों के साथ घर में घुसकर घटना को अंजाम दिया था। मामले में प्रधान पुत्र और उसके एक साथी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन

आरोपियों के पैर में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मामले में अब तक पांच आरोपियों की मुठभेड़ में गिरफ्तार हो चुकी है। बता दें कि जलालपुर-अमरा गांव निवासी पूर्व प्रधान शिवदेवी के पति रामदास (45) की 17 जून को हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन

हीरापुरवा गांव निवासी प्रधान रामश्री के पुत्र दीपू राजपूत ने चुनावी रंजिश में साथियों के साथ मिलकर धावा बोला था। आरोपियों ने रामदास की गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें लगाई थी। पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए लगातार दबिश दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुठभेड़ में प्रधान पुत्र दीपू और विनोद गिरफ्तार
बुधवार की रात पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही थी। तभी सदर कोतवाली क्षेत्र के कटरी क्षेत्र के कीरतपुर गांव में दोनों बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों के पैर में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दीपू उर्फ दीपक और विनोद को गिरफ्तार कर लिया।

एसपी बोले- आरोपियों से हो रही है पूछताछ
पुलिस ने घायलों जिला अस्पताल में भर्ती कराया। एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि देर रात एक पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार हुए है। जांच में सामने आया है कि कुछ दिन पूर्व एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। यह दोनों अपराधी उस हत्याकांड में शामिल थे। दोनों से पूछताछ की जा रही है।

पांच आरोपी मुठभेड़ में हो चुके हैं गिरफ्तार
पुलिस हत्याकांड में शामिल पांच आरोपियों को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर चुकी है। 17 जून की रात पुलिस ने मुठभेड़ के बाद मुख्य आरोपी राकेश और मुकेश को गिरफ्तार किया था। 21 जून की रात मुठभेड़ के बाद आरोपी रामसेवक को गिरफ्तार किया। वहीं, बुधवार की रात पुलिस ने दीपू व विनोद को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed