{"_id":"611e2ad68ebc3e79fa1ac43c","slug":"kannauj-lekhpal-suspended-for-bribe-of-ten-thousand-rupees-incident-was-captured-in-cctv","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्नौज: दस हजार रुपये रिश्वत लेने में लेखपाल निलंबित, सीसीटीवी में कैद हुई थी घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्नौज: दस हजार रुपये रिश्वत लेने में लेखपाल निलंबित, सीसीटीवी में कैद हुई थी घटना
Thu, 19 Aug 2021 03:27 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 19 Aug 2021 03:27 PM IST
विज्ञापन
रिश्वत लेने की घटना सीसीटीवी में कैद
- फोटो : amar ujala
कन्नौज में जमीन विवाद सुलझाने के मामले में 10 हजार रुपये रिश्वत लेने का एक वीडियो वायरल हुआ है। डीएम ने इसे संज्ञान में लेते हुए आरोपी लेखपाल को निलंबित कर दिया है। पूरी जांच तहसीलदार को सौंप दी है।
कन्नौज सदर तहसील क्षेत्र के गौरियापुर गांव निवासी मिथिलेश कुमार ने एक प्रार्थना पत्र के साथ एक सीसीटीवी फुटेज एडीएम गजेंद्र कुमार को देते हुए आरोप लगाया कि क्षेत्रीय लेखपाल सुरेश यादव ने आपसी बंटवारे की जमीन को सुलझाने के नाम पर 12 अगस्त को दस हजार की रकम उनसे ली गई है।
उसके बाद 16 अगस्त को उन्होंने जमीन की पैमाइश कर निशानदेही करवाई जिसमें सभी पक्षों की सहमति ₹100 के स्टांप पेपर पर है। दूसरे पक्ष की ओर से रिश्वत की रकम 50,000 दिए जाने का लालच देने पर एक बीघा जमीन अब हमें कम मिलने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
जबकि वह पैतृक संपत्ति में आधे का अधिकार रखता है। मामले में एडीएम गजेंद्र कुमार ने बताया कि एप्लीकेशन और उनकी ओर से दिए गए सीसीटीवी फुटेज को संज्ञान में लेते हुए प्रथम दृष्टया लेखपाल सुरेश यादव को निलंबित किया गया है।