फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kannauj : Kotdar sold ration of the poor person,case ragister

कोटेदार ने बेच दिया गरीबों का राशन, सप्लाई इंस्पेक्टर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज, राशन का कोटा निलंबित

Thu, 07 May 2020 12:36 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 07 May 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
kannauj : Kotdar sold ration of the poor person,case ragister
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
कन्नौज जिले के तिर्वा में कोरोना संकट के समय में कोटेदार राशन की कालाबाजारी करने से नहीं चूक रहे हैं। पूर्ति निरीक्षक के सत्यापन में कोटे पर 96 क्विंटल गेहूं और 114 क्विंटल चावल कम मिलने पर कोटेदार पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। सरकार ने कोरोना संक्रमण के चलते गरीबों को मुफ्त में राशन देने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


कोटेदार ऐसे वक्त भी गरीबों के हक पर डाका डालने से नहीं चूक रहे हैं। राशन न मिलने की लगातार शिकायतों पर पूर्ति निरीक्षक श्याम कुमार ने कस्बे के उचित दर विक्रेता मुकेश कुमार बाथम की दुकान का सत्यापन किया। यहां स्टाक कम मिला।
विज्ञापन

 

पूर्ति निरीक्षक ने बताया कि कोटेदार ने अंत्योदय कार्ड धारकों को दिए जाने वाले 60 क्विंटल गेहूं, 45 क्विंटल चावल, पात्र गृहस्थी के 35.49 क्विंटल गेहूं, 23.66 क्विंटल चावल के अलावा प्रधानमंत्री गरीब अन्न कल्याण योजना के तहत गरीबों को दिए जाने वाले 46.95 क्विंटल चावल की कालाबाजारी कर ली।

पूछताछ में कोटेदार स्टाक में राशन दिखा नहीं पाया। पूर्ति निरीक्षक की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी कोटेदार के खिलाफ राशन की कालाबाजारी का मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल इंद्रपाल सरोज ने बताया कि पूर्ति निरीक्षक की तहरीर पर आरोपी कोटेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द जेल भेजा जाएगा।

पूर्ति निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि उमर्दा ब्लाक के खानपुर गांव की कोटे की दुकान पर राशन वितरण के दौरान घटतौली की जा रही थी। शिकायत की जांच में मामला सही पाया गया। घटतौली करने पर राशन दुकान को निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed