फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kannauj jailbreak Fugitive prisoner apprehended by police after 13 days shot in the leg during an encounter

कन्नौज जेलकांड: 13 दिन बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा जेल से फरार बंदी; मुठभेड़ में पैर में गोली लगी…अस्पताल में भर्ती

Sun, 18 Jan 2026 10:07 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 18 Jan 2026 10:07 AM IST
सार

Kannauj News: 13 दिनों तक पुलिस को छकाने वाले शातिर डंपी रविवार को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार हुआ है। उसके पैर में गोली लगनी है, जिसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

विज्ञापन
Kannauj jailbreak Fugitive prisoner apprehended by police after 13 days shot in the leg during an encounter
जेल से फरार बंदी मुठभेड़ में गिरफ्तार - फोटो : amar ujala

विस्तार

कन्नौज जिले में पुलिस को आज एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। बीते पांच जनवरी को जिला कारागार कन्नौज की सुरक्षा व्यवस्था को धता बताकर फरार हुए विचाराधीन बंदी डंपी उर्फ शिवा को पुलिस ने रविवार को एक मुठभेड़ के दौरान धर दबोचा। पुलिस और बदमाशों के बीच हुई इस फायरिंग में अभियुक्त के बाएं पैर में गोली लगी है, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के निर्देशन में फरार बंदियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगातार दबिश दे रही थीं। रविवार, 18 जनवरी को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि फरार अभियुक्त डंपी उर्फ शिवा, जो कि मलगवां(थाना ठठिया) का निवासी है, कोतवाली गुरसहायगंज क्षेत्र में देखा गया है। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुरादगंज क्रॉसिंग से तिर्वा रोड की ओर जाने वाले रास्ते पर तारा बगिया के पास घेराबंदी की।
विज्ञापन

अस्पताल में उपचार जारी
खुद को घिरा देख आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस द्वारा चलाई गई गोली शिवा के बाएं पैर में लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। घायल को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। अस्पताल परिसर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति फिलहाल स्थिर है।



जेल प्रशासन ने ली राहत की सांस
बता दें कि पांच जनवरी को जेल से फरार होने के बाद से ही पुलिस प्रशासन पर सवालिया निशान खड़े हो रहे थे। आरोपी की गिरफ्तारी पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई थी। पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि फरारी के दौरान उसे किन-किन लोगों ने संरक्षण दिया था। पुलिस ने अभियुक्त के पास से अवैध असलहा और कारतूस भी बरामद किए हैं। उसके ऊपर 25 हजार रूपये का इनाम भी था। अब पुलिस उसके साथी अंकित की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed