{"_id":"6363f037143a8054694f5984","slug":"kannauj-hurt-by-molestation-student-commits-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj: छेड़खानी से आहत छात्रा ने दी जान, पुलिस से शिकायत करने पर लोगों ने करा दिया था समझौता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj: छेड़खानी से आहत छात्रा ने दी जान, पुलिस से शिकायत करने पर लोगों ने करा दिया था समझौता
Thu, 03 Nov 2022 10:18 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 03 Nov 2022 10:18 PM IST
सार
यूपी के कन्नौज में छेड़खानी से आहत छात्रा ने मौत को गले लगा लिया। कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कन्नौज जिले के गुरसहायगंज में छेड़खानी से आहत छात्रा ने गुरुवार को घर के कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। बीते कई दिनों से पड़ोसी युवक छेड़खानी कर छात्रा को परेशान कर रहा था। पुलिस से शिकायत करने पर असरदार लोगों ने समझौता करवा दिया। इससे आरोपी बेखौफ होकर छात्रा से छेड़खानी कर रहा था।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में हाईस्कूल की 15 वर्षीय छात्रा के पिता ने बताया कि तीन माह से गांव का युवक स्कूल आते-जाते समय रास्ता रोककर छेड़खानी करता था। 31 अक्तूबर की रात घर में घुसकर भी युवक ने बेटी से छेड़खानी की थी। उन्होंने जब इसकी शिकायत नौरंगपुर चौकी प्रभारी धीरज कुमार से की तो पुलिस ने दबिश दी थी।
विज्ञापन
इसके बाद गांव के कुछ असरदार लोगों ने जबरिया समझौता करा दिया था। गुरुवार की सुबह बेटी दुकान पर सौदा खरीदने जा रही थी तो आरोपी युवक ने कई ग्रामीणों के सामने हाथ पकड़कर छेड़खानी कर दी थी। इससे क्षुब्ध होकर बेटी ने जान दे दी। कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन