{"_id":"647437f6bfdb4ad7d8001a24","slug":"kannauj-groom-committed-suicide-on-the-second-day-of-marriage-2023-05-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kannauj: शादी के दूसरे दिन दूल्हे ने अपने कमरे में फंदा लगाकर दी जान, वजह तलाशने को जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj: शादी के दूसरे दिन दूल्हे ने अपने कमरे में फंदा लगाकर दी जान, वजह तलाशने को जुटी पुलिस
Mon, 29 May 2023 10:58 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 29 May 2023 10:58 AM IST
सार
यूपी के कन्नौज जिले में शादी के दूसरे दिन दूल्हे ने फंदा लगाकर जान दे दी। युवक का शव देख परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
युवक की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी के कन्नौज जिले में तालग्राम थाना क्षेत्र के मछरैया गांव में शादी के दूसरे दिन दूल्हे ने सुहागरात के सजे कक्ष में फंदा लगाकर जान दे दी। परिजन उसे छिबरामऊ के सौ शैय्या अस्पताल लेकर गए। वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस अब आत्महत्या की वजह तलाश रही है।
विज्ञापन
मछरैया गांव के मनोज यादव की बरात 26 मई को कन्नौज सदर कोतवाली के देवीपुर्वा गई थी। शादी के बाद बरात 27 मई को वापस लौटी थी। 28 मई की रात 10 बजे उसकी पत्नी शौच को घर में बने शौचालय में चली गई। इस बीच दूल्हा फंदा पर लटक गया। पत्नी शौच से वापस आई और मनोज को लटका देखा तो शोर मचाया। परिजन फंदे से उतार कर उसे सौ शैय्या अस्पताल छिबरामऊ लेकर गए। वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
Trending Videos
थाना प्रभारी देवेश कुमार पाल ने बताया कि सौ शैय्या अस्पताल से मेमो मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। आत्महत्या की वजह तलाशने का प्रयास किया जा रहा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वो भी कुछ बताने की हालत में नहीं हैं।