फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kannauj: Glass of roadways bus going to Maha Kumbh broken, two passengers injured

Kannauj: महाकुंभ जा रही रोडवेज के शीशे तोड़े, दो यात्री घायल, टोल कर्मी बर्खास्त

Tue, 11 Feb 2025 09:23 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 11 Feb 2025 09:23 PM IST
विज्ञापन
Kannauj: Glass of roadways bus going to Maha Kumbh broken, two passengers injured
रोडवेज बस का तोड़ा गया शीशा - फोटो : अमर उजाला
अलीगढ़ के श्रद्धालुओं को महाकुंभ स्नान के लिए प्रयागराज ले जा रही रोडवेज बस पर टाेल कर्मचारी ने बूम तोड़ने का आरोप लगाकर डंडा चला दिया। इससे शीशा टूटने से बस में बैठीं महिला की नाक में चोट लग गई और एक अन्य यात्री भी चुटहिल हो गया। बस में सवार लोगों ने उतरकर हंगामा कर दिया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। तब कर्मचारी को नौकरी से निकालकर टोल मैनेजर ने माफी मांगी। इसका वीडियो भी वायरल हो गया। लिखित समझौता होने के बाद बस में सवार लोग प्रयागराज चले गए।
विज्ञापन



जनपद अलीगढ़ के श्रद्धालु मंगलवार को रोडवेज बस से महाकुंभ प्रयागराज में स्नान करने के लिए जा रहे थे। जेवां टोल प्लाजा पर बस पहुंची और टोल गेट से निकल रही थी, तभी अचानक एक बाइक सवार निकला और उसने गेट का पाइप तोड़ दिया। टोल कर्मचारी ने समझा कि बस की टक्कर से पाइप टूट गया। तब उसने बस पर डंडा चला दिया। डंडा लगने पर बस का साइड का शीशा टूट गया। खिड़की पर बैठीं महिला और एक युवक के नाक पर शीशे का टुकड़ा लगा। इससे दोनों घायल हो गए।
विज्ञापन


बस में सवार लोग नीचे उतरे और टोल कर्मचारी पर अभद्रता करने का आरोप लगाकर हंगामा करने लगे। इससे मौके पर भगदड़ मच गई। अलीगढ़ के एक भाजपा नेता ने उच्चाधिकारियों को घटना की जानकारी देकर कार्रवाई की मांग की। टोल मैनेजर राजकमल मौके पर पहुंचे और उन्होंने बताया कि डंडा चलाने वाले कर्मचारी को नौकरी से निकाल दिया गया है। उसकी ओर से वह हाथ जोड़कर माफी मांग रहे हैं। नुकसान का मुआवजा देने को भी तैयार हैं। पुलिस ने एक पक्ष से अवधेश, विनोद व दूसरे पक्ष से टोल मैनेजर राजकमल व रोहित कश्यप सहित अन्य लोगों की रजामंदी से समझौता कर लिया। एसपी विनोद कुमार ने बताया कि टोल कर्मचारी के बस में डंडा मारने से महिला के मामूली चोट आई थी। दोनों पक्षों ने आपस में समझौता कर लिया, तहरीर किसी ने नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed