फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kannauj: Former head's son shot dead in land dispute

कन्नौज: जमीन के विवाद में पूर्व प्रधान के बेटे की गोली मारकर हत्या, बहू घायल

Sat, 30 Oct 2021 08:10 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 30 Oct 2021 08:10 PM IST
सार

यूपी के कन्नौज जिले में पूर्व प्रधान के बेटे की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। 

विज्ञापन
Kannauj: Former head's son shot dead in land dispute
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कन्नौज जिले में विशुनगढ़ थाना इलाके के नगला भजा गांव में जमीन के विवाद में पूर्व प्रधान के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बहू गंभीर रूप से घायल है। सौ शैय्या अस्पताल से जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। नगला भजा में रात ढाई बजे के करीब खेत जोतने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया।
विज्ञापन


गांव के पूर्व प्रधान सुखराम सिंह के बेटे शिवराज सिंह (40) ने खेत जोत रहे लोगों को ललकारा। इस पर इन्होंने फायरिंग कर दी। इसमें वह घायल हो गए। छर्रे लगने से बहू पूजा पत्नी ऋषि भी घायल हो गईं। दोनों को सौ शय्या अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन


यहां चिकित्सकों ने शिवराज सिंह को मृत घोषित कर दिया। बहू पूजा को गंभीर हालत में जिला अस्पताल कन्नौज रेफर कर दिया गया। सूचना पर सीओ शिव कुमार थापा, छिबरामऊ के प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश शर्मा, विशुनगढ़ थानाध्यक्ष किशन पाल सिंह पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी गांव से भाग गए। मृतक के परिजनों ने शंकरपुर चौकी इंचार्ज पर आरोपियों से सांठगांठ करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। इस संबंध में एसपी प्रशांत वर्मा ने बताया कि मृतक के भतीजे की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

सात किलोमीटर दूरी तय करने में पुलिस को लग गए डेढ़ घंटे
मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि घटनास्थल से विशुनगढ़ थाने की दूरी महज सात किलोमीटर है। रात को पौने तीन बजे के लगभग शिवराज सिंह की गोली मार दी गई। इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। वह लोग दोनों को लेकर सौ शय्या अस्पताल पहुंच गए। तब डेढ़ घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस कार्रवाई करती तो न होती वारदात
मृतक के परिजनों ने बताया कि डेढ़ साल पहले होली के त्योहार पर भी आरोपियों ने फायरिंग की थी। इसमें पीड़ित पक्ष की भैंस को गोली लग गई थी। इसकी शिकायत पुलिस से की थी। आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। परिजनों ने बताया कि तब पुलिस कार्रवाई करती तो आज यह वारदात नहीं होती।

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जुटीं तीन टीमें
सीओ शिव कुमार थापा ने बताया कि पांच लोगों के खिलाफ मामले की रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशुनगढ़ थाने की दो और छिबरामऊ कोतवाली की एक टीम लगी हुई है। आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed