फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kannauj: Fire broke out in two houses, 17 cattle died

Kannauj: बिजली के तार आपस में भिड़ने से निकली चिंगारी से दो घरों में लगी आग, वृद्ध किसान झुलसा, 17 मवेशी मरे

Tue, 13 Jun 2023 05:51 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 13 Jun 2023 05:51 PM IST
विज्ञापन
Kannauj: Fire broke out in two houses, 17 cattle died
रोशनदान से पानी डालने का प्रयास करते युवक - फोटो : अमर उजाला

कन्नौज जिले में सौरिख थाना क्षेत्र के ग्राम नगला मुड़ियन में बिजली के तार आपस में भिड़ने से निकली चिंगारी से दो घरों में आग लग गई। तेज हवाओं के चलते आग ने रौद्र रूप धारण कर लिया। आग पर जब तक काबू पाया गया, तब तक पांच भैसें व 12 बकरियां मर गईं। बकरियों को बचाने के प्रयास में वृद्ध किसान झुलस गए, जिनका इलाज निजी चिकित्सक के यहां चल रहा है। अग्निकांड में आठ लाख के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

विज्ञापन


क्षेत्र के ग्राम नगला मुड़ियन में तेज हवाओं के कारण बिजली के झूलते तार आपस में टकरा गए। तारों से निकली चिंगारी ने रामप्रकाश व रामू के घर को अपनी चपेट में ले लिया। तेज हवा चलने के कारण आग ने रौद्र रूप धारण कर लिया। अग्निकांड के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई और सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। आग की चपेट में आने से रामप्रकाश की दो भैसें, उनके बेटे हरनाम की तीन भैसें, 12 बकरी मर गईं।
विज्ञापन


इसके अलावा शीशपाल की बाइक, पड़ोसी रामू पुत्र राजेंद्र के छप्पर में रखा पांच क्विंटल गेहूं व गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। जानवरों को बचाने के प्रयास में रामप्रकाश झुलस गए। परिजनों ने आननफानन उन्हें कस्बे के निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए। नहर से डीजल पंपसेट से पानी निकालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। लगभग दो घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पाकर एसडीएम अशोक कुमार, सीओ दीपक दुबे व प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह मौके पर पहुंच गए और ग्रामीणों से हादसे की जानकारी ली। उधर, अग्निकांड की सूचना पाकर छिबरामऊ व तिर्वा से फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई। हालांकि रास्ता सकरा होने के कारण फायर ब्रिगेड को बाहर ही रोकना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed