फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kannauj: Farmer's son cut by rotavator, driver buried him by digging a pit

Kannauj: रोटावेटर से कट गया किसान का बेटा, चालक ने गड्ढा खोदकर दफनाया

Wed, 15 Jan 2025 07:03 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 15 Jan 2025 07:03 PM IST
सार

Kannauj News: रोटावेटर से कट कर किसान के बेटे की मौत हो गई। चालक ने गड्ढा खोदकर शव दफना दिया। परिजनों ने ट्रैक्टर चालक समेत चार के खिलाफ हत्या करने की तहरीर दी है।

विज्ञापन
Kannauj: Farmer's son cut by rotavator, driver buried him by digging a pit
विजय तिवारी की फाइल फोटो व घटनास्थल पर जांच करते प्रभारी निरीक्षक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोटोवेटर की चपेट में आने से छात्र की मौत हो गई। ट्रैक्टर चालक ने शव को खेत में दफना दिया और परिजनों को छात्र के मेडिकल कॉलेज में भर्ती होने की झूठी सूचना दे दी। परिजन जब मेडिकल कॉलेज पहुंचे तो वहां न मिलने पर वापस गांव लौटे। इसके बाद ढूढ़ने पर खेत में छात्र मिट्टी के अंदर दबा मिला। पिता ने ट्रैक्टर चालक समेत चार के खिलाफ छात्र की हत्या करने की तहरीर दी है।
विज्ञापन




कोतवाली तिर्वा के गांव उम्मापुर्वा सतौरा निवासी किसान सुभाष तिवारी का 13 वर्ष का पुत्र विजय गांव के जूनियर हाईस्कूल में कक्षा सात में पढ़ता था। गांव के ओम प्रकाश तिवारी ने एक वर्ष के लिए अरविंद प्रजापति को खेत बटाई पर दिया था। अरविंद ने खेत की जुताई के लिए गांव के पिंटू से संपर्क किया। बुधवार की सुबह पिंटू रोटावेटर से खेत की जुताई करने के लिए निकला और विजय को साथ ले गया। खेत पर रोटावेटर चलाते समय विजय उसकी चपेट में आ गया और मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद पिंटू ने विजय के शव को खेत मेंं दफना दिया।
विज्ञापन


पिंटू ने परिजनों की सूचना दी कि विजय दुर्घटना में घायल हो गया और तिर्वा मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। पिता सुभाष व मां सुशीला देवी मेडिकल कॉलेज मेंं पहुुंचे। विजय के वहां न मिलने पर गांव लौट आए। इसके बाद परिजनों ने खेत में जाकर विजय की तलाश की। छानबीन करने पर विजय खेत में मिट्टी के नीचे दबा हुआ मिला। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। फोरेंसिक टीम ने मौके पर जांच पड़ताल कर नमूने लिए। विजय पांच भाइयों में चौथे नंबर का था। पिता सुभाष ने ट्रैक्टर चालक पिंटू सहित चार के खिलाफ पुत्र की धारदार हथियार से हत्या करके शव को खेत में दफनाने की तहरीर दी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed