फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kannauj: Dead body of missing girl found in field

Kannauj: बहन की बरात से लापता बच्ची का खेत में मिला शव, दुष्कर्म की आशंका, आंंखें व गुप्तांग मिले गायब

Mon, 08 May 2023 12:45 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 08 May 2023 12:45 PM IST
सार

यूपी के कन्नौज जिले में चचेरी बहन की बरात से लापता बच्ची का क्षत-विक्षत शव तीन दिन बाद मक्का के खेत में मिला है। परिजन दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने की आशंका जता रहे हैं। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन
Kannauj: Dead body of missing girl found in field
मौके पर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कन्नौज जिले में तालग्राम थानाक्षेत्र के एक गांव में चचेरी बहन की बरात से लापता बालिका का क्षत-विक्षत शव तीन दिन बाद मक्का के एक खेत में मिला। आंखें और गुप्तांग गायब हैं। परिजनों ने अगवा कर दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई का भरोसा दिया है।

विज्ञापन


कानपुर-बुदेलखंड क्षेत्र की महिला भाजपा नेता का चालक तालग्राम क्षेत्र के एक गांव का निवासी है। उसकी भतीजी की चार मई को बरात आई थी। शादी के दौरान ही उसकी सात वर्षीय पुत्री रात 11 बजे संदिग्ध हालात में गायब हो गई थी। परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस तलाश में जुटी थी। रविवार शाम को गांव से 500 मीटर की दूरी पर मक्का के खेत में बच्ची का शव पड़ा मिला। शव पूरी तरह से नोचा हुआ था। दोनों आंखें और गुप्तांग गायब थे।
विज्ञापन


आशंका है कि किसी जानवर ने शव को नोचा है। एसपी कुंवर अनुपम सिंह, एएसपी डॉ. अरविंद कुमार, सीओ सदर डॉ. प्रियंका बाजपेयी और फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी देवेश कुमार पाल का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से असलियत का पता चलेगा। जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शादी में चल रहे ड्रोन से मिल सकती है मदद
बालिका दो भाई के बीच अकेली थी। गांव के ही परिषदीय स्कूल में कक्षा चार की छात्रा थी। मां और भाइयों का रो-रोकर हाल बेहाल है। इस वारदात के बाद से जहां हर किसी में गुस्सा है, वहीं पुलिस जांच में जुटी है। शादी के दौरान की गई वीडियोग्राफी और ड्रोन कैमरा से ली गई फोटो की मदद से मामले का सुराग मिल सकता है। पुलिस उसकी जांच में जुट गई है।

खेत में फेंका शव, उसके बाद जानवरों ने बनाया निवाला
इस पूरे घटना को लेकर लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चा है। लोगों का अनुमान है कि बालिका को कोई बहला-फुसला कर ले गया। दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देकर पहचान से बचने के लिए उसकी हत्या करके शव को खेत में फेंक दिया। खेत में शव पड़ा होने से जानवरों ने शव को अपना निवाला बना लिया। शव गला हुआ है। शरीर के कई हिस्से गायब हैं। पुलिस अब हर पहलू से जांच की बात कह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed