फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kannauj: DCM collided with a bus on the expressway, two died

UP: कन्नौज में सड़क हादसा, एक्सप्रेस-वे पर बस में डीसीएम ने मारी टक्कर, दो की मौत, कई घायल

Mon, 06 Mar 2023 03:03 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 06 Mar 2023 03:03 PM IST
सार

यूपी के कन्नौज जिले में सड़क हादसा हुआ। बस और डीसीएम की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

विज्ञापन
Kannauj: DCM collided with a bus on the expressway, two died
मौके पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के मोतिहारी से दिल्ली जा रही बस को पीछे से आ रही डीसीएम ने टक्कर मार दी। इस हादसे में डीसीएम के ड्राइवर और बस की एक सवारी की मौके पर मौत हो गई। दूसरे घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। हादसा सोमवार सुबह एक्सप्रेस-वे पर ठठिया थाना के अल्मापुर गांव के पास हुआ।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि बिहार के मोतिहारी से सवारी लेकर जा रही स्लीपर बस को उसके ड्राइवर ने एक्सप्रेस-वे से गुजरते समय कुछ देर के लिए अल्मापुर के पास किनारे खड़ी कर दी। इस दौरान ड्राइवर बस के पहिया में घुसी गिट्टी को निकालने लगा। दूसरी सवारियां उतर कर टहलने लगीं। इसी बीच गोरखपुर से नोएडा जा रही डीसीएम तेज रफ्तार से आई और बस में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे से मौके पर चीख-पुकार मच गई।

विज्ञापन

टक्कर लगने से  बस में सवार मोतिहारी के थाना फेनहरवा के मनकरवा गांव निवासी मोहम्मद हाफिज पुत्र मोहम्मद हदीस व मधुबनी के संग्रामपुर थाना क्षेत्र निवासी अरविंद तिवारी पुत्र अनूठा जख्मी हो गए। दिल्ली के बदरपुर बॉर्डर गांव निवासी डीसीएम ड्राइवर कुंदन गुप्ता पुत्र गोपाल गुप्ता घायल हो गया। घायलों को यूपीडा के कर्मचारियों ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान कुंदन व अरविंद की मौत हो गई। थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि डीसीएम ड्राइवर ने नींद की झपकी आने से खड़ी बस में टक्कर मार दी। तहरीर मिलने आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed