{"_id":"5eb2e072b8b8c1648822fb3c","slug":"kannauj-constables-made-illegal-recovery-of-10-thousand-from-dcm-four-constable-line-spot","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन: दिल्ली जा रहे डीसीएम से सिपाहियों ने की 10 हजार की वसूली, एसपी ने किया लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन: दिल्ली जा रहे डीसीएम से सिपाहियों ने की 10 हजार की वसूली, एसपी ने किया लाइन हाजिर
Wed, 06 May 2020 11:12 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Wed, 06 May 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
कन्नौज के गुरसहायगंज कस्बे में लॉकडाउन के दौरान मछली लादकर दिल्ली जा रहे डीसीएम चालक से सिपाहियों ने 10 हजार की अवैध वसूली कर ली। मामले की जांच के बाद एसपी ने चार सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया।
सोमवार रात करीब 11 बजे कन्नौज से एक चालक डीसीएम से मछली लेकर दिल्ली जा रहा था। तभी डायल 112 में तैनात सिपाही सनी, छोटू कुमार और चीता मोबाइल में तैनात सिपाही अनुज कुमार, डालचंद्र ने गुरसहायगंज बाईपास पर डीसीएम रोक ली।
चारों सिपाहियों ने चालक से गाली-गलौज किया। इसके बाद 10 हजार रूपये लेकर उसे छोड़ दिया। चालक ने इसकी शिकायत एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह से की। मामले की जांच के बाद बुधवार को एसपी ने चारों सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया।
विज्ञापन
एसपी ने बताया कि लॉकडाउन में किसी भी मालवाहक वाहन को रोका नहीं जाएगा। वाहनों को रोककर अवैध वसूली करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।