फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kannauj case, Decision on Nawabs fate will be taken today, appearance will be done through video conferencing

कन्नौज कांड: नवाब के नसीब पर आज होगा फैसला, जमानत अर्जी पर होगी सुनवाई, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से होगी पेशी

Fri, 16 Aug 2024 11:25 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 16 Aug 2024 11:25 AM IST
सार

Kannauj News: नवाब की जमानत पर आज सुनवाई होगी, जिसमें आरोपी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पेश होगा। बता दें कि पहले जमानत पर 14 को सुनवाई होनी थी, जो नहीं हो सकी थी।

विज्ञापन
Kannauj case, Decision on Nawabs fate will be taken today, appearance will be done through video conferencing
नवाब सिंह यादव - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कन्नौज जिले में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में जेल में बंद पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव की जमानत याचिका पर सुनवाई आज होगी। उसकी पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से होगी। पहले सुनवाई 14 अगस्त को होनी थी, लेकिन 16 अगस्त की तारीख नियत की गई थी।

विज्ञापन

किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में उसे 12 अगस्त को जेल भेजा गया था। दरअसल रविवार की देर रात अपने कॉलेज में किशोरी से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किए गए कन्नौज सदर ब्लॉक के पूर्व प्रमुख नवाब सिंह यादव के खिलाफ अब दुष्कर्म की भी धारा बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

पुलिस ने सोमवार को उसे अदालत में पेश किया था, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था। नवाब सिंह यादव के वकीलों के मुताबिक उसकी जमानत के लिए पॉक्सो एक्ट की अदालत में अर्जी दाखिल कर रखी है। आज जिस पर सुनवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से होगा पेश
नवाब सिंह यादव के वकील राकेश तिवारी के मुताबिक बुधवार को केस डायरी नहीं पहुंचने से जमानत पर सुनवाई नहीं हो सकी है। अब यह 16 अगस्त को होगी। सुनवाई के दौरान नवाब सिंह यादव को अदालत नहीं लाया जाएगा। उसे जिला जेल से ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेश किया जाएगा।

किशोरी परिजनों के साथ गई थी वापस
अपनी बुआ के साथ नोएडा से अपने गांव के लिए निकली किशोरी घर पहुंचने के बजाए पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव के कॉलेज पहुंच गई थी। वहां उसके साथ रविवार की रात हुई दरिंदगी के बाद से वह पुलिस की निगरानी में रह रही थी। रविवार की रात पुलिस उसे कॉलेज से लेकर गई थी।

अस्पताल से लेकर अदालत के बीच गुजरता था समय
सोमवार और मंगलवार मेडिकल जांच प्रक्रिया और अदालत में बयान होने की प्रक्रिया के दौरान वह पुलिस की देखरेख में ही रही। दिन का समय अस्पताल से लेकर अदालत के बीच गुजरता। रात को वन स्टॉप सेंटर में महिला पुलिस की निगरानी के बीच गुजरती। इस बीच किसी से मिलने की मंजूरी नहीं दी गई। मंगलवार को जब उसके परिजन नोएडा से यहां आए और उसकी सभी जांच प्रक्रिया पूरी हो गई तो पुलिस ने उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed