Kannauj: एक्सप्रेसवे पर बस-ट्रक की जोरदार टक्कर, एक की मौत और दो गंभीर घायल, चालक-परिचालक फरार, जांच शुरू
Kannauj News: सौरिख में एक्सप्रेसवे पर ट्रक और बस की भिड़ंत में ट्रक परिचालक की मौत हो गई और दो अन्य घायल हुए हैं। बस में सवार 80 यात्री बाल-बाल बचे, जिन्हें पुलिस ने अन्य माध्यमों से आगे भेजा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कन्नौज जिले के सौरिख थाना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे सुबह के समय 80 सवारी से भरी अंकुश ट्रैवल्स की स्लीपर बस चंडीगढ़ से गोरखपुर जाते समय पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में ट्रक में बैठे चालक व परिचालक और बस में बैठी एक सवारी घायल हो गई। सूचना पर पहुंचे सुरक्षा अधिकारियों ने घायलों को सीएचसी और तिर्वा मेडिकल कॉलेज मैं उपचार के लिए भेजा। यहां ट्रक परिचालक की उपचार के दौरान मौत हो गई।
बस में बैठी सवारियों को अन्य वाहनों से अपने गंतव्य को पहुंच रही है। मिली जानकारी के अनुसार, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर रविवार की सुबह साढ़े छह बजे अंकुश ट्रैवल्स का चालक नाम पता अज्ञात चंडीगढ़ से 80 सवारियों को लेकर गोरखपुर जा रहा था। तभी थाना क्षेत्र सौरिख के ग्राम नगला बीरभान के सामने किलोमीटर संख्या 157+ 50 पर राजस्थान के जिला अलवर निवासी शाकिर पुत्र अशरफ गुजरात से मार्बल भरकर बंगाल जा रहा था।
ट्रक की आगे जा रही बस से जोरदार टक्कर
साथ में दूसरा चालाक नफीस पुत्र अज्ञात निवासी अलवर राजस्थान ट्रक के केबिन में लेटा था। तभी पीछे से ट्रक चालक ने तेजी और लापरवाही से ट्रक चलाते हुए आगे जा रही बस में टक्कर मार दी। हादसे के दौरान बस में बैठी सवारियों में चीख पुकार मच गई। बस के पिछले हिस्से में टकराकर ट्रक का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और बस में बैठी एक सवारी अंगेश कुमार पुत्र हरि नारायण निवासी कुशीनगर और ट्रक का चालक शाकिर और ट्रक केबिन में बैठे नफीस गंभीर रूप से घायल हो गए।
बस की सवारियों को अन्य वाहनों से भेजा गया
सूचना पर पहुंचे सुरक्षा अधिकारी मनोहर सिंह, हाईवे की सेफ्टी टीम, एम्बुलेंस और थाना पुलिस ने अंगेश व शाकिर को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सौरिख मैं भेजा गया। वहीं, क्षतिग्रस्त ट्रक में फंसे परिचालक नफीस को ट्रक केबिन को काट काट कर निकाला गया और गंभीर हालत में उपचार के लिए तिर्वा मेडिकल कॉलेज भेजा गया। यहां उपचार के दौरान नफीस की मौत हो गई। वहीं, घटना के बाद बस के चालक व कंडक्टर मौके से फरार हो गए। बस की सवारियों को अन्य वाहनों से भेजा जा रहा है।