फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kannauj: Brother brutally beats sister, accuses her of threatening to kill her and her son

Kannauj: भाई ने बहन को बेरहमी से पीटा, बेटे समेत जान से मारने की धमकी देने का आरोप, वीडियो वायरल

Tue, 24 Feb 2026 07:37 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 24 Feb 2026 07:37 PM IST
विज्ञापन
Kannauj: Brother brutally beats sister, accuses her of threatening to kill her and her son
बाल पकड़कर बहन को घसीटता भाई - फोटो : अमर उजाला
घरेलू सामान लेने गई एक महिला को मंगलवार को उसके भाई ने बेरहमी से पीटा। भाई ने महिला के बाल पकड़कर उसे कई बार पटका और जमीन पर घसीटा। इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल कर दिया है। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती है।
विज्ञापन


पीड़ित महिला का आरोप है कि उसने इस मामले की शिकायत चौकी पुलिस से की थी पर कार्रवाई नहीं की। मोहल्ला लोहिया नगर निवासी सोनाली उर्फ गोल्डी ने बताया कि उसकी शादी पांच साल पहले कानपुर देहात के झींझक निवासी युवक से हुई थी। पति से अनबन के कारण वह पिछले तीन साल से बेटे के साथ मायके में रह रही है। 20 फरवरी की शाम वह घरेलू सामान लेने पास ही स्थित एक दुकान पर गई थी। तभी उसके भाई ने गालीगलौज करते हुए उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। भाई ने उसे मायका छोड़कर न जाने पर बेटे समेत जान से मार देने की धमकी भी दी। कोतवाल विष्णुकांत तिवारी ने बताया कि इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जाएगी। जांच के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने पीड़ित महिला को उचित न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed