फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kannauj: boy died after a plaque in school fell on him

Kannauj: स्कूल में लगा शिलापट्ट गिरने से बालक की मौत, साथी बाल-बाल बचे

Mon, 16 Sep 2024 05:29 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 16 Sep 2024 05:29 PM IST
सार

Kannauj News: शिलापट्ट गिरने से दबकर बालक की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Kannauj: boy died after a plaque in school fell on him
बिलखती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कन्नौज जिले में तालग्राम थाना क्षेत्र के अचनकापुर में स्वतंत्रता सेनानियों की याद में लगवाया गया शिलापट्ट गिरने से एक बालक दब गया। हादसे में बालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम को भेजा है। अचानकापुर गांव निवासी किसान धर्मपाल राजपूत का छोटा पुत्र विमल (8) अपने साथी बच्चों के साथ अवकाश के दिन सोमवार को प्राथमिक विद्यालय में खेल रहा था।

विज्ञापन


शिलापट्ट पकड़ कर झूलते समय टूट कर बालक के ऊपर गिर गया। जिससे बालक दब गया जबकि साथी बाल-बाल बच गए। आसपास के लोगों ने बच्चे को निकाला तब तक मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे उपनिरीक्षक नीरज शर्मा ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बालक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed