फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kannauj  body of young man found hanging from tree he had come from Gurugram for his cousins wedding

Kannauj: गांव के बाहर पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, चचेरी बहन की शादी के लिए गुरुग्राम से आया था, जांच शुरू

Thu, 05 Feb 2026 10:59 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 05 Feb 2026 10:59 AM IST
सार

Kannauj News: तालग्राम के अंकित पाल का शव गुरुग्राम से लौटते समय गांव के बाहर पेड़ पर लटका मिला, जबकि वह अपनी बहन की शादी के लिए घर आ रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Kannauj  body of young man found hanging from tree he had come from Gurugram for his cousins wedding
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस और रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala

विस्तार

कन्नौज जिले के तालग्राम कोतवाली क्षेत्र में गुरुग्राम से लौटे युवक का शव गांव से बाहर पेड़ पर फंदे के सहारे गुरुवार सुबह लटका मिला। सड़क किनारे युवक की बाइक हेलमेट और बैग भी मिला है, लेकिन परिवार के लोग मौत की वजह नहीं बता पा रहें हैं।

विज्ञापन

क्षेत्र के आसफपुर पट्टी निवासी अंकित पाल (26) के  पिता घनश्याम की बचपन में ही मौत हो गई। चाचा धर्मेंद्र ने परवरिश की थी। परिवार के अनुसार गुरुग्राम में प्राइवेट नौकरी करता था। उसकी चचेरी बहन की मार्च में शादी होनी है। चाचा को बताया था कि घर आकर शादी का इंतजाम करेंगे।

विज्ञापन



शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
गुरुग्राम से बाइक लेकर निकला और घर नहीं पहुंचा। तालग्राम ताहपुर मार्ग पर आसफपुर पट्टी गांव मोड़ नलकूप के पास शीशम के सूखे पेड़ की डाल में मुफलर के सहारे फंदे पर शव लटकता मिला। पास में बाइक और बैग हेलमेट ही मिला है। थाना प्रभारी विनय कुमार शर्मा का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed