{"_id":"62d69dd299716241d12c65cf","slug":"kannauj-body-of-cold-storage-babu-found-lying-on-the-roadside","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj: सड़क किनारे पड़ा मिला कोल्ड स्टोर के बाबू का शव, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj: सड़क किनारे पड़ा मिला कोल्ड स्टोर के बाबू का शव, जांच में जुटी पुलिस
Tue, 19 Jul 2022 05:41 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 19 Jul 2022 05:41 PM IST
सार
यूपी के कन्नौज जिले में कोल्ड स्टोर के लोडिंग बाबू का शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
आलोक कुमार की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कन्नौज जिले के छिबरामऊ में ड्यूटी खत्म करके घर जा रहे कोल्ड स्टोर के लोडिंग बाबू का शव सड़क किनारे पड़ा मिला। लोडिंग बाबू की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। उसकी पत्नी ने मार्ग दुर्घटना की रिपोर्ट विशुनगढ़ थाने में दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम सेमलपुर निवासी आलोक कुमार (28) छिबरामऊ के जनता कोल्ड स्टोर में लोडिंग बाबू था। सोमवार रात लगभग नौ बजे काम खत्म कर आलोक अपनी बाइक से वापस घर जा रहा था। रात में युवकों ने विशुनगढ़ मार्ग पर नादनपुर गांव के पास आलोक को पड़ा हुआ देखा। उसके सिर व चेहरे पर चोटों के निशान थे।
विज्ञापन
मामले की जानकारी पाकर परिजन मौके पर पहुंच गए और एंबुलेंस से आलोक कुमार को सौ शैया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आलोक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। आलोक कुमार की शादी एक साल पहले कल्पना के साथ हुई थी। विशुनगढ़ पुलिस ने मृतक की पत्नी कल्पना की तहरीर पर मार्ग दुर्घटना की रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में विशुनगढ़ थानाध्यक्ष किशन पाल सिंह ने बताया कि मामला मार्ग दुर्घटना का है।
विज्ञापन