फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Cooperative societies remain locked for three days

Kannauj News: सहकारी समितियों पर तीन दिन से लटके ताले

Sat, 24 Oct 2026 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Cooperative societies remain locked for three days
कन्नौज। जिले में तीन दिनों से साधन सहकारी समितियों पर ताले लटके हैं। रबी सीजन होने के बावजूद कर्मचारी हड़ताल पर हैं, जिससे किसानों की बोआई काफी प्रभावित हो रही है। अन्नदाता खाद-बीज के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


जिले की 57 समितियों पर हड़ताल का असर है। सदर, छिबरामऊ, तिर्वा और तालग्राम क्षेत्र की अधिकांश समितियों के बाहर रोजाना किसानों की भीड़ लग रही है, लेकिन सचिव नदारद हैं। किसान सुबह से शाम तक इंतजार कर बिना खाद के लौट रहे हैं। समय से डीएपी, यूरिया, एनपीके और बीज न मिलने से गेहूं, चना, मटर और सरसों की बोआई पिछड़ रही है। किसानों का आरोप है कि समितियों के सचिव वेतन न मिलने का हवाला देकर हड़ताल पर हैं, लेकिन इसका खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मजबूरी में किसानों को निजी दुकानों से डीएपी महंगे दामों में खरीदनी पड़ रही है। कई जगह ओवर-रेटिंग की खुली लूट हो रही है। किसान विजय, रामकिशोर, राशिद, मनोज कटियार, दिनेश ने बताया कि रबी सीजन में 15 नवंबर तक बोआई पूरी हो जानी चाहिए। समितियां बंद होने से 30 फीसदी बोआई भी नहीं हो पाई है। वहीं, किसानों ने चेतावनी दी कि यदि दो दिन में समितियां नहीं खुलीं तो वह कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



समिति कर्मियों की हड़ताल से मायूस लौट रहे अन्नदाता
सौरिख। 22 अक्तूबर से कर्मचारी नियमितीकरण और वेतन विसंगति को लेकर लखनऊ ईको गार्डन में धरने पर हैं, जिससे समितियों पर ताले लटके हैं। किसान संजू यादव, योगेंद्र सिंह, लालचंद ने बताया कि समिति बंद होने से बाजार से महंगी डीएपी खरीदनी पड़ रही है। यूरिया, पोटाश भी महंगे मिल रहे हैं। लागत बढ़ने से बोआई प्रभावित हो रही है। 15 दिन बाद गेहूं की बोआई शुरू होने पर संकट और बढ़ेगा। ब्लॉक अध्यक्ष सुखवीर सिंह ने कहा कि हड़ताल खत्म होने के बाद ही वितरण शुरू होगा।

वर्जन
जिले में तीन पीसीएफ और दो उपभोक्ता समितियां खुली हैं। सचिवों की कलम बंद हड़ताल कब तक चलेगी यह जानकारी नहीं है। - उदय शंकर, एआर कोऑपरेटिव
---------------------
जिले में खाद का पर्याप्त स्टॉक है। डीएपी, यूरिया की कोई कमी नहीं। किसान समितियों व निजी दुकानों से बिल लेकर खाद खरीदें। ओवर-रेटिंग की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। - संतलाल गुप्ता, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed